E-Paperझारखंडराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

धान रोपा

राजनीति से अलग खेत में दिखे विधायक राजेश कच्छप, किसानों के साथ मिलकर पहुंचाई धान की बिचड़ी

रांची/खिजरी

खेत में उतरे खिजरी विधायक राजेश कच्छप, धान रोपनी की तैयारी में किया श्रमदान

रांची/खिजरी : खिजरी विधायक राजेश कच्छप बुधवार को अपने पैतृक गांव स्थित खेत में धान रोपनी की तैयारी के लिए कृषि कार्य करते नजर आए। उन्होंने स्वयं धान की बिचड़ी (पौध) खेत तक पहुंचाने में श्रम किया और परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों के साथ खेती-किसानी के कार्य में हिस्सा लिया।

इस दौरान विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि खेती-किसानी उनकी जड़ों से जुड़ी पहचान है। अवसर मिलने पर वे अपने खेत में परिवार और ग्रामीणों के साथ कृषि कार्य में भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि किसान का श्रम ही देश की सबसे बड़ी ताकत है और खेत-किसान से उनका रिश्ता केवल राजनीति का नहीं, बल्कि जीवन और संस्कृति का रिश्ता है।

उन्होंने कहा, “अपने खेत में काम करना मेरे लिए गर्व और आत्मीयता का विषय है। खेती हमारी परंपरा, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का आधार है।”

 

विधायक ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के साथ-साथ पारंपरिक खेती की विरासत को भी संरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने प्रदेश के सभी किसानों के लिए अच्छी बारिश, बेहतर उत्पादन और समृद्धि की कामना भी की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी कृषि कार्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सामूहिक श्रम की परंपरा के बीच खेत में धान रोपनी की तैयारियां की गईं, जिससे ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!