E-Paperझारखंडराजनीति
Trending

JPSC

भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक की सीधी बातचीत, बोले– संघर्ष जारी रखें, पानी पीने का किया आग्रह

भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक की सीधी बातचीत, बोले– संघर्ष जारी रखें, पानी पीने का किया आग्रह

रांची। जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच बुधवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया। सत्याग्रह धरना के 12वें दिन और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की देश के प्रख्यात इनोवेटर सोनम वांगचुक से लगभग आधे घंटे तक वीडियो कॉल पर बातचीत हुई।

बताया गया कि बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक ने आंदोलन की पूरी जानकारी ली और देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखने की सलाह देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। इसी दौरान सोनम वांगचुक के आग्रह पर देवेंद्र नाथ महतो ने जल ग्रहण किया।

वीडियो कॉल के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने सोनम वांगचुक से रांची आकर आंदोलनरत छात्रों का मनोबल बढ़ाने का आग्रह भी किया। इस संवाद को आंदोलन से जुड़े छात्रों ने महत्वपूर्ण बताया।

 

मीडिया से बातचीत में देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जब तक जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं में हुई कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच नहीं होती तथा अभ्यर्थियों की मांगों पर सरकार ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा।

छात्रों का कहना है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक है तथा वे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!