हरमू चौक का नाम बदलने का प्रयास, क्या होगा पूरा?
मशाल जुलूस के साथ हरमू चौक पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, आदित्य साहू समेत कई नेताओं की मौजूदगी में बदला नाम
मशाल जुलूस के साथ हरमू चौक पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, आदित्य साहू समेत कई नेताओं की मौजूदगी में बदला नाम
रांची के हरमू चौक को मिला नया नाम, भाजपा ने लगाया ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ का बोर्ड

रांची। राजधानी रांची के चर्चित हरमू चौक को लेकर बुधवार को भाजपा की ओर से बड़ा कदम उठाया गया। भाजपा ने हरमू चौक पर ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ नाम का बोर्ड लगाया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय से मशाल लेकर पैदल मार्च करते हुए हरमू चौक पहुंचे। गाजे-बाजे के बीच कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और इसके बाद चौक पर नया बोर्ड लगाया गया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। हरमू चौक पर लगाए गए नए बोर्ड के बाद शहर में चौक के नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
रांची के प्रमुख चौकों में शामिल हरमू चौक अब भाजपा द्वारा लगाए गए ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ के बोर्ड के कारण एक बार फिर सुर्खियों में है। हालांकि, इस नामकरण को लेकर आगे शहर में राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रिया भी देखने को मिल सकती है।




