NGO Nav Chetna संघ
सेवा का अनोखा संदेश: सी ब्लाइंड स्कूल में बच्चों और बुजुर्गों के बीच अल्पाहार वितरण

नव चेतना संघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने सी ब्लाइंड स्कूल में बच्चों और बुजुर्गों के बीच बांटा अल्पाहार, पानी-पूरी खिलाकर बांटी खुशियां
रांची, 3 जुलाई। नव चेतना संघ चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता सिंह की ओर से शुक्रवार को बहु बाजार स्थित सी ब्लाइंड स्कूल में बच्चों एवं बुजुर्गों के बीच अल्पाहार का वितरण किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने बच्चों को पानी-पूरी भी खिलाई, जिसका सभी ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और खुशी देखने लायक थी।

ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि आंखों के सामने भले ही अंधेरा हो, लेकिन जीवन में खुशियां भरने की कोशिश कभी नहीं छोड़नी चाहिए। समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ समय बिताना और उन्हें खुशियां देना ही संस्था का उद्देश्य है।
इस सेवा कार्य में ट्रस्ट की अध्यक्ष श्वेता सिंह, सचिव

द्वितीय घोष, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता तथा सदस्य अनन्या अंब और पीयूष पांडे का विशेष योगदान रहा। संस्था ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।




