E-Paperक्राइमझारखंड
Trending

Ranchi Police

JAMTTC में नया विवाद: किसानों के हस्ताक्षर का कथित दुरुपयोग!

किसानों और महिलाओं से कथित रूप से भ्रामक तरीके से लिए गए हस्ताक्षर, जांच की मांग

रांची: जे.ए.एम.टी.टी.सी. (JAMTTC) में कार्यरत कर्मचारी सुजीत कुमार साहा के खिलाफ किसानों एवं ग्रामीणों ने विभागीय जांच की मांग की है। इस संबंध में कार्यपालक निदेशक (कृषि अभियंत्रण) को एक आवेदन सौंपा गया है।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सुजीत कुमार साहा द्वारा किसानों एवं अनपढ़ महिलाओं से दस्तावेज की वास्तविक जानकारी दिए बिना हस्ताक्षर एवं अंगूठे के निशान लिए गए। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि बाद में उन्हें पता चला कि इन हस्ताक्षरों और अंगूठे के निशानों का उपयोग संस्थान की कर्मचारी रीया कुमारी के विरुद्ध शिकायत तैयार करने में किया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें दस्तावेज की सामग्री और उसके उद्देश्य के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी। उनका आरोप है कि यदि उन्हें वास्तविक तथ्यों की जानकारी होती, तो वे किसी भी प्रकार का हस्ताक्षर या अंगूठा नहीं लगाते।

शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष विभागीय जांच कराने तथा आरोप सत्य पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन के साथ प्रभावित किसानों की सूची एवं उपलब्ध लिखित बयान भी संलग्न किए जाने की बात कही गई है।

इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और अब सभी की निगाहें विभागीय जांच एवं प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!