Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS
E-Paperझारखंडलोकल न्यूज़
Trending

चंदवा, लातेहार - प्रखंड ,चकला पंचायत

चंदवा, लातेहार - प्रखंड के चकला पंचायत

पेसा कानून की अनदेखी पर भड़के ग्रामीण: रश्मि मेटेलिक की टीम को घेरा, लिखित आश्वासन लेकर छोड़ा


चंदवा, लातेहार – प्रखंड के चकला पंचायत अंतर्गत बरवाटोली गांव में गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने रश्मि मेटेलिक ग्रुप के माइनिंग अधिकारियों को बिना ग्राम सभा की अनुमति के गांव में प्रवेश करने के आरोप में पकड़ लिया।
ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी के अधिकारी अचानक गांव में सर्वे के लिए पहुंच गए थे, जबकि पेसा (PESA) कानून के तहत ग्राम सभा की अनुमति अनिवार्य है। इस कानून के अनुसार अनुसूचित क्षेत्रों में कोई भी कंपनी या बाहरी व्यक्ति बिना ग्राम सभा की सहमति के किसी भी प्रकार का सर्वे, खनन या विकास कार्य नहीं कर सकता।
इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने अधिकारियों को घेर लिया और गांव में ही बैठा दिया। काफी देर तक हंगामा और गहमागहमी का माहौल रहा।
बाद में ग्रामीणों ने अधिकारियों से लिखित में बॉन्ड / आश्वासन लिया कि भविष्य में बिना ग्राम सभा के गांव में कोई गतिविधि नहीं की जाएगी। लिखित आश्वासन लिए जाने के बाद ही अधिकारियों को छोड़ा गया।
इधर, इस मामले में रश्मि मेटेलिक माइनिंग ग्रुप के अधिकारियों से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन शुक्रवार शाम तक उनसे संपर्क नहीं हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!