E-Paperhttps://thedainikaawaz24news.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifझारखंडलोकल न्यूज़
Trending

केंद्रीय युवा महावीर मंडल के मंच का उद्घाटन

श्री राम भक्तों को अंग वस्त्र देकर पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा

केंद्रीय युवा महावीर मंडल के मंच का उद्घाटन

श्री राम भक्तों को अंग वस्त्र देकर पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा

केंद्रीय युवा महावीर मंडल के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी लाखों की संख्या में आने वाले श्री राम भक्तों का मेन रोड स्थित अपने मंच से अष्टमी दिनांक 26 3.2026 दिन गुरुवार और महानवमी दिनांक 27 3.26 दिन शुक्रवार को अंग वस्त्र देकर, मिनरल वाटर बिस्कुट, टॉफी, चिप्स, जूस, तलवार, फूलों की माला और फूलों की बरसात के द्वारा किया जाएगा।


अष्टमी के रात में आने वाले झांकियों के बीच बंपर पुरस्कार, प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार, तृतीय पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। हर साल केंद्रीय युवा महावीर मंडल सबसे बड़ा पुरस्कार वितरण करता है
5 फीट और 4:30 फीट के ट्रॉफी के साथ पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा।

ताकि झांकियों को लेकर आने वाले पूजा समितियों का मनोबल बढ़े और अच्छे-अच्छे झांकी प्रस्तुत वह हर साल करें। केंद्रीय युवा महावीर मंडल के मंच का उद्घाटन अष्टमी को संध्या 6:00 बजे किया जाएगा। उद्घाटन के पश्चात तमाम आए हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर किया जाएगा।
रामनवमी के शुभ अवसर पर लाखों की संख्या मे शोभा यात्रा देखने आ रहे राम भक्तों से सादर अनुरोध है कि अपने साथ आ रहे हैं बच्चों पर भी ध्यान रखेंगे।

नन्द किशोर सिंह चंदेल
अध्यक्ष
केंद्रीय युवा महावीर मंडल
मोबाइल नंबर-9470331233/8102110042

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!