E-Paperhttps://thedainikaawaz24news.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifझारखंड
Trending

रामनवमी की झांकी

सेना की केंद्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह ने इस झांकी का नेतृत्व किया

नारी सेना ने स्वागत शिविर एवं जिला प्रशासन के प्रति जताई आभार

सेना की केंद्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह ने इस झांकी का नेतृत्व किया

दैनिक आवाज न्यूज, रांची: नारी सेना श्री महावीर मंडल के तत्वावधान मे रामनवमी शोभायात्रा झांकी धूमधाम से बाजे गाजे के साथ पहाड़ी टोला से निकाली गई जिसका समापन ओवरब्रीज निवारणपुर में हुई। सेना की केंद्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह ने इस झांकी का नेतृत्व किया। इस झांकी में रातु,चुटिया,पुनदाग,देवी मंडप रोड,पहाड़ीटोला,रेलवे कॉलोनी, न्यू मधुकम,विद्यानगर,बुटीमोड़ आदि के 501 महिलाएं शामिल होकर लाठी तलवार भांजे और श्रीराम जानकी,बजरंगबली जी की जयकारे लगाए।

शोभायात्रा के दौरान निम्नलिखित स्वागत शिविर एवं समिति ने पुष्पवर्षा, अंगवस्त्र, तिलक, तलवार मैनेंटोज,प्रमाण पत्र भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया।
गिरी अंचल अखाड़ा समिति, चुना भट्टा, केंद्रीय युवा महावीर मंडल, श्रीराम बानर सेना, सुरज संगम समिति,श्री रामनवमी श्रृंगार समिति, बाल मित्र मंडल प्यादा टोली, हिंदू जागरण मंच, सियाराम रामनवमी महासमिति, एकता सद्भावना फाउंडेशन, श्री संस्कृति सेवा समिति, भोले की फौज, श्री हनुमान मित्र मंडल, श्री महावीर मंडल महानगर रांची, श्री पवनसुत हनुमान सेना, श्री श्री महावीर मंडल निवारणपुर तपोवन मंदिर, मेरी आवाज मेरी पहचान, चौधरी समाज चुना भट्टा, छात्र क्लब ग्रुप, विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच झारखंड प्रदेश, प्रगतिशील विश्वकर्मा सेवा समिति, कपिल फाउंडेशन आदि आदि।

नारी सेना के झांकी को स्वागत करने वाले प्रमुख पदाधिकारियों का नाम:-
यदुनाथ पाण्डेय, जय प्रकाश गुप्ता, सागर वर्मा, शंकर प्रसाद,  स्वामी दिव्यानंद, संजय सेठ, सुबोधकांत सहाय, कुणाल आजमानी, वरुण साहू, मुनचुन राय, मनोज मिश्रा, नंदकिशोर सिंह चंदेल, ऋषि नाथ शाहदेव, लंकेश सिंह, भैरव सिंह, शिल्पी वर्मा, नवनीत शर्मा, राजकुमार गुप्ता, संतोष कुमार, संजय सिंह उर्फ लल्लू सिंह, महेश चंद्रा, अवधेश शर्मा, ललित चौधरी, अशोक शर्मा, दीपक राणा, अजय चौधरी, रमेश मिस्त्री, सुजीत सिंह, गगन शर्मा, निशांत यादव सुभाष साहू, मंटु पाण्डेय, संतोष यादव, बबलु यादव, कुमार गहलोत आदि। प्रवक्ता सह सचिव कामिनी सिंह ने कहा शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण घोड़े पर सवार झांसी की रानी, बगी(टमटम )पर सजी श्रीराम, माता सीता, शंकर भगवान, बीर हनुमान एवं झांकी में शामिल राजघराने की माताएं थी।

नारी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह,संस्थापक सूरज सिंह भवानी एवं वरीय संरक्षक शिव किशोर शर्मा ने सेना के झांकी को स्वागत करने वाले सभी स्वागत शिविर और समिति के पदाधिकारियों एवं शांतिपूर्ण रामनवमी पूजा समापन के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया है।

झांकी को सफल बनाने में मुख्यरूप से सेना के केंद्रीय उपाध्यक्ष अनुपमा सिंह, किरण मेहता, रेणु सिंह, प्रवक्ता सह सचिव कामिनी सिंह सहित
वेदिका कुमारी, ममता कुमारी, सोनी कुमारी, रानी राणा, प्रिया कुमारी, सुचित्रा देवी,
अनमोल कुमारी, किरण कुमारी, कुमकुम गुप्ता, बिट्टू कुमारी, श्रेया कुमारी, मयंक राज सिंह माला कुमारी, राजा सिंह, नीतू देवी, नीला खलखो आदि आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!