E-Paperhttps://thedainikaawaz24news.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमझारखंडराज्यलोकल न्यूज़
Trending

रांची में शराब कारोबारियों का फूटा गुस्सा, सरकार की नीति से बढ़ी मुश्किलें

उत्पाद परिवहन शुल्क (ETD) के बढ़ाए जाने से दिखा रोष

रांची में शराब कारोबारियों का फूटा गुस्सा, सरकार की नीति से बढ़ी मुश्किलें

उत्पाद परिवहन शुल्क (ETD) के बढ़ाए जाने से दिखा रोष

दैनिक आवाज न्यूज,रांची : रांची जिले के शराब खुदरा विक्रेताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि उत्पाद परिवहन शुल्क (ETD) में रांची के लिए अन्य जिलों की तुलना में ज्यादा बढ़ोतरी की गई है, जिससे उन्हें प्रतिस्पर्धा में भारी नुकसान हो रहा है।
व्यापारियों के अनुसार, 2025-26 और 2026-27 के लिए तय किए गए राजस्व लक्ष्य अवास्तविक हैं और MGQR में 10% वृद्धि ने स्थिति और खराब कर दी है। बाजार में मंदी के कारण स्टॉक उठाने में देरी हो रही है, फिर भी विभाग द्वारा जुर्माना लगाया जा रहा है और कोटा रोका जा रहा है।

इसके अलावा, रक्षा कैंटीन का स्टॉक अवैध रूप से बाजार में बिकने से लाइसेंसधारी दुकानदारों की बिक्री प्रभावित हो रही है। व्यापारियों ने मासिक कोटा की जगह तिमाही कोटा प्रणाली लागू करने की मांग की है।

एसोसिएशन ने कहा कि करोड़ों रुपये का स्टॉक बिना बिके पड़ा है और मौजूदा हालात में कारोबार चलाना मुश्किल हो गया है। यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!