Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS
E-Paperझारखंडटॉप न्यूज़धर्मराज्यलोकल न्यूज़
Trending

Ranchi: ऑक्सीजन पार्क में मनाया गया अमर शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर का 168वां शहादत दिवस, गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Ranchi: ऑक्सीजन पार्क में मनाया गया अमर शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर का 168वां शहादत दिवस, गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

 

रांची के ऑक्सीजन पार्क में अमर शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर शाही भोगता खरवार का 168वां शहादत दिवस श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी तथा रांची की मेयर रौशनी खालको, मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सभा को संबोधित करते हुए अमर शहीदों के अद्वितीय बलिदान को याद किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

 

 

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि नीलाम्बर-पीताम्बर ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनका साहस, त्याग और देशप्रेम आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस दौरान शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

 

कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भाषणों के माध्यम से शहीदों के जीवन और उनके संघर्ष को याद किया गया, जिससे पूरे वातावरण में देशप्रेम की भावना जागृत हो उठी। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी वर्ग, युवा एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि अमर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!