E-Paperhttps://thedainikaawaz24news.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifझारखंडदेशराज्यलोकल न्यूज़
Trending

झारखण्ड के पत्रकारों को भी मिले पेंशन एवं स्वास्थ बीमा योजना का लाभ: डॉ नीरा यादव

झारखण्ड में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे हेमन्त सोरेन

झारखण्ड के पत्रकारों को भी मिले पेंशन एवं स्वास्थ बीमा योजना का लाभ: डॉ नीरा यादव

कोरोना से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को योगी आदित्यनाथ सरकार की तर्ज पर दस दस लाख रुपए मुआवजा का अविलंब भुगतान करें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन।

झारखण्ड में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे हेमन्त सोरेन।

झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने डॉ नीरा यादव का विधानसभा में पत्रकार हितों के मुद्दों को उठाने के लिए आभार प्रकट किया।

संवाददाता रांची: झारखण्ड के पत्रकारों के लिए लगभग डेढ़ दशक से झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन(JJA) द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार पेंशन योजना एवं पत्रकार स्वास्थ बीमा योजना जैसे मुद्दों की मांग को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है। इस दौरान झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन के संस्थापक शाहनवाज हसन के नेतृत्व में झारखण्ड के समस्त विधायकों को पत्र भेजकर इन मांगों के समर्थन का आग्रह किया गया था। झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन की ओर से वरिष्ठ पत्रकार राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी संजीव समीर द्वारा इस बाबत कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव से विस्तार से चर्चा कर अन्य राज्यों में पत्रकारों को मिल रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

झारखण्ड के पत्रकारों के साथ हो रहे इस सौतेले व्यवहार को भाजपा विधायक डॉ नीरा यादव ने गंभीरता से लेते हुए विधानसभा में शून्यकाल के दौरान पत्रकार पेंशन योजना, पत्रकार स्वास्थ बीमा योजना एवं पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग मजबूती से उठाई। विधायक डॉ नीरा यादव द्वारा झारखण्ड के समस्त पत्रकारों के लिए उठाए गए इस आवाज का आभार प्रकट करने आज भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ(BSPS) की झारखण्ड राज्य इकाई झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन(JJA) के प्रतिनिधिमंडल ने कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के रांची स्थित आवास पर झारखण्ड के समस्त पत्रकारों की ओर से उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और संगठन का प्रतीक चिन्ह उन्हें भेंट किया।इस अवसर पर बीएसपीएस एवं जेजेए संस्थापक शाहनवाज हसन, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी संजीव समीर, कानूनी सलाहकार वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश सलूजा, कोडरमा जिला अध्यक्ष कुमार रमेशम, जिला महासचिव अनिल सिंह, रांची जिला अध्यक्ष पंकज सिंह एवं आकाश कुमार सोनी मौजूद थे।

पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान डॉ नीरा यादव ने कहा कि झारखण्ड में रघुवर दास की सरकार ने पत्रकारों के लिए भव्य प्रेस क्लब भवन का निर्माण कराया, पत्रकारों के लिए पेंशन योजना लागू की, गंभीर रूप से बीमार पत्रकारों का समुचित इलाज करवाया गया, वहीं वर्तमान हेमन्त सोरेन सरकार ने पिछले 6 वर्षों से पत्रकारों के पेंशन का भुगतान नहीं किया है। श्रीमती यादव ने कहा कि पत्रकारों से स्वास्थ बीमा के नाम पर पिछले दो वर्षों से झारखण्ड सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रीमियम राशि लेने के बावजूद अब तक उन्हें स्वास्थ बीमा से वंचित रखा गया है। विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा झारखण्ड की हेमन्त सोरेन सरकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को किसी प्रकार की कोई सुविधा प्रदान नहीं कर रही है जो एक गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कोरोना से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को दस दस लाख रुपए आर्थिक सहायता प्रदान की, वहीं हेमन्त सोरेन सरकार ने किसी भी दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को फूटी कौड़ी नहीं दी। डॉ नीरा यादव ने कहा पत्रकारों के लिए मगरमच्छ के आंसू बहाने वाली कांग्रेस के सहयोग से झारखण्ड की सरकार चल रही है उसके बावजूद झारखण्ड के पत्रकारों की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए कोई कार्य नहीं किए गए हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!