E-Paperझारखंडराज्य
Trending

Pradan NGO

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहल, झारखंड के 24 जिलों तक पहुंचेगी ‘एग कार्ट योजना'

नगड़ी से ‘एग कार्ट योजना’ की शुरुआत, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिले निःशुल्क एग कार्ट

https://www.facebook.com/share/v/1EhZ4eN2hq/

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहल, झारखंड के 24 जिलों तक पहुंचेगी ‘एग कार्ट योजना’

नगड़ी (रांची), 15 जुलाई। नगड़ी प्रखंड परिसर में बुधवार को ‘एग कार्ट योजना’ का शुभारंभ किया गया। नगड़ी आजीविका महिला संकुल स्तरीय स्वावलंबी सहकारी समिति के माध्यम से प्रदान (PRADAN) एवं नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी (NCC) के सहयोग से शुरू की गई इस योजना के तहत चयनित लाभुक महिलाओं के साथ एग्रीमेंट किया गया तथा उन्हें निःशुल्क एग कार्ट वितरित किए गए।

योजना का उद्देश्य अंडे के पोषण को बढ़ावा देने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभुक को लगभग 50 हजार रुपये (जीएसटी सहित) मूल्य का एग कार्ट और आवश्यक रसोई सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें करीब 35 हजार रुपये का एग कार्ट तथा 15 हजार रुपये के बर्तन एवं अन्य उपकरण शामिल हैं। इन कार्टों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के अंडा-आधारित व्यंजन तैयार कर आम लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि परियोजना को चरणबद्ध तरीके से पूरे झारखंड में लागू किया जाएगा। शुरुआती दौर में चयनित जिलों में योजना संचालित होगी और अनुभव के आधार पर इसे राज्य के सभी 24 जिलों तक विस्तारित किया जाएगा।

योजना के लिए आर्थिक रूप से कमजोर स्वयं सहायता समूह की सक्रिय महिला सदस्य, न्यूनतम दसवीं उत्तीर्ण तथा व्यवसाय करने की इच्छुक महिलाओं का चयन किया गया है।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य पूनम देवी, प्रखंड प्रमुख मधुआ कच्छप, बीडीओ दीपाली भगत, बीपीएम सुखदेव लोहरा, ब्रजेश, प्रदान संस्था के सुकांत कर्मकार, रूमा, विकास, धीरज, आदर्श, जीशान सहित सीएलएफ के पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

https://www.facebook.com/share/v/1EhZ4eN2hq/

इस अवसर पर लक्ष्मी देवी, सुषमा आइंद, पुष्पा देवी, किरण देवी और सुनीता कच्छप को एग कार्ट प्रदान किए गए। अतिथियों ने लाभुकों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वरोजगार और राज्य में पोषण संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!