E-Paperझारखंडराजनीति
Trending

JPSC

"परीक्षा अनियमितता पर HAM का बड़ा धमाका! दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

🟥 बड़ी खबर | परीक्षा विवाद पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का बड़ा बयान

“परीक्षा अनियमितता पर HAM का बड़ा धमाका! दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

रांची: परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर उठ रहे विवाद के बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने कहा कि करोड़ों युवाओं की मेहनत, विश्वास और भविष्य से जुड़े किसी भी मामले में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश प्रभारी सुनील कुमार चौबे ने जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि यदि जांच में कोई भी व्यक्ति, संस्था या अधिकारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही ईमानदार अभ्यर्थियों के अधिकारों और उनके भविष्य की हर हाल में रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने कहा कि सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है और उम्मीद जताई कि निष्पक्ष जांच के आधार पर सत्य सामने आएगा तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

https://youtu.be/MpAExNanMu4?si=7DGVFAmvXqMEDSZ-

पार्टी ने छात्र-छात्राओं से भी अपील की कि वे अपनी मांगों को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से रखें तथा हिंसा, तोड़फोड़ और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहें। इससे छात्रों की आवाज अधिक प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचेगी।

साथ ही सरकार से मांग की गई कि जांच प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध और तथ्यात्मक हो, ताकि छात्रों के मन में पैदा हुई सभी शंकाओं का समाधान हो सके और परीक्षा व्यवस्था पर उनका विश्वास और मजबूत हो।

https://youtu.be/fIrUSAlRy8E?si=Vn5yl0yBmFNkfSV-

सुनील कुमार चौबे ने कहा कि “युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनकी मेहनत का सम्मान, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और न्यायपूर्ण कार्रवाई हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।”

📍The Dainik Aawaz 24 News – सच की आवाज, सबसे पहले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!