Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS
E-Paperhttps://thedainikaawaz24news.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedझारखंडटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़
Trending

छात्रों के हित में बड़ा फैसला: रांची विश्वविद्यालय को जल्द मिलेगा स्थायी कुलपति

दैनिक आवाज, रांची, दिनांक 08 अप्रैल 2026: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई), झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज महामहिम राज्यपाल महोदय से शिष्टाचार भेंट कर रांची विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं के समाधान हेतु 11 सूत्री मांग-पत्र प्रस्तुत किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष श्री बिनय उरांव, रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष श्री कैफ अली, रांची महानगर अध्यक्ष श्री सतीश केशरी, रांची विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष श्री विश्वजीत सिंह तथा डोरंडा महाविद्यालय अध्यक्ष श्री इल्यास अंसारी शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए मुद्दों पर महामहिम राज्यपाल महोदय ने गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि रांची विश्वविद्यालय में शीघ्र ही स्थायी कुलपति की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही, लंबे समय से विलंबित शैक्षणिक सत्र को शीघ्र पटरी पर लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी भरोसा दिलाया गया।

इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष श्री बिनय उरांव, रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष श्री कैफ अली एवं रांची महानगर अध्यक्ष श्री सतीश केशरी ने संयुक्त रूप से कहा कि “महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा दिया गया आश्वासन छात्रों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें विश्वास है कि शीघ्र ही स्थायी कुलपति की नियुक्ति तथा सत्र नियमितीकरण की दिशा में ठोस कार्रवाई होगी, जिससे छात्रों को हो रहे शैक्षणिक नुकसान से राहत मिलेगी।” एनएसयूआई ने राज्यपाल महोदय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय की समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!