
Ranchi :कांके भिटा बस्ती में महतो, रैयत एवं ग्राम सभा का बड़ा निर्णय: पुराने पाहन को बदला गया, नियुक्त किये गये नए पाहन

दिनांक 10/04/2026 को कांके भिटा बस्ती में आदिवासी समाज के महतो, रैयत, ग्राम सभा एवं ग्रामीणों के द्वारा एक सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का नेतृत्व ग्राम सभा की अध्यक्ष वर्षा गाड़ी ने किया।

बैठक में पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार सर्वसम्मति से पूर्व पाहन सोनू पाहन को बदलकर नए पाहन डोमन मुंडा को सरना स्थल पर सूप सौंपा गया। इसके पश्चात नाच-गान करते हुए नए पाहन को सम्मानपूर्वक घर लाया गया। तत्पश्चात महतो, रैयत एवं समस्त ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर उन्हें पदस्थापित करने की घोषणा की गई। यह निर्णय ग्राम सभा एवं समाज के सभी लोगों की सहमति से लिया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की, केंद्रीय महिला सरना समिति की अध्यक्ष एंजेल लकड़ा, केंद्रीय पाहन जगलाल पाहन, बारह pah पहाड़ महाराजा मंन्द्र मुंडा के महामंत्री सधन उरांव, टुटलो बेड़ो के पाहन मंगरा उरांव, पत्र टोली के पाहन बुद्धू मुंडा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संगीता गाड़ी,मितीयस उरांव, मंजुला टोप्पो एवं अन्य ग्रामीणों की भी सक्रिय भागीदारी रही।




