E-Paperhttps://thedainikaawaz24news.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifझारखंड
Trending

Dr Abhishek Kumar Singh

निंदिर पंचायत में नेत्र जांच शिविर, ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य सुविधा

निंदिर पंचायत में नेत्र जांच शिविर, ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य सुविधा

जनसंवाद में बोले डॉ. अभिषेक—लातेहार के समग्र विकास के लिए बदलाव जरूरी

लातेहार। निंदिर पंचायत में मीनाक्षी नेत्रालय, रांची की ओर से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने आधुनिक मशीनों के माध्यम से ग्रामीणों की आंखों की जांच की और जरूरत के अनुसार दवाइयां वितरित कीं।

शिविर के दौरान डॉ. अभिषेक ने गांव के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम भी किया। उन्होंने लातेहार में शिक्षा, चिकित्सा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति पर चर्चा करते हुए जिले के समग्र विकास की आवश्यकता पर जोर दिया।

डॉ. अभिषेक ने कहा कि राज्य गठन के बाद भी लातेहार में विकास की कई चुनौतियां बनी हुई हैं। उन्होंने 2029 में चतरा संसदीय क्षेत्र के विकास और बेहतर नेतृत्व को लेकर भी अपनी बात रखी।

कार्यक्रम में कई समाजसेवी, चिकित्सक एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने नेत्र जांच शिविर और स्वास्थ्य सेवा के इस प्रयास के लिए डॉ. अभिषेक की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!