E-Paperhttps://thedainikaawaz24news.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifझारखंडराज्यलोकल न्यूज़
Trending

रामनवमी की झांकी

अस्त्र - शस्त्र चालन प्रतियोगिता 16 अखाड़ो ने भाग लिया

श्री महावीर मंडल बड़ा तालाब राँची के तत्वावधान में भव्य अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

अस्त्र – शस्त्र चालन प्रतियोगिता 16 अखाड़ो ने भाग लिया एवं जोरदार अस्त्र – शस्त्र का प्रदर्शन दिखाया ।

दैनिक आवाज न्यूज, रांची: अस्त्र – शस्त्र चालन प्रतियोगिता की शुरुआत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम एवं महाबली हनुमान को पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर की गई ।

प्रतियोगिता में मुख्यरूप से विधायक राँची श्री सी पी सिंह जी , विश्व हिन्दू परिषद के बीरेंद्र साहू , कैलाश केसरी , श्री महावीर मंडल राँची के वरिष्ठ सदस्य श्री किशोर साहू जी , पूर्व अध्यक्ष , श्री रवि कुमार पिंकू , श्री अशोक पुरोहित एवं पूर्व मंत्री श्री ललित ओझा ,श्री दीपक ओझा ,जय दुर्गा महावीर मंडल के संग्रक्षक श्री राजेश सिन्हा उपस्थित थे ।

श्री महावीर मण्डल बड़ा तालाब राँची के तत्वावधान में आए सभी अतिथियों एवं प्रतियोगिता में भाग लेने आए सभी अखाड़ो का भव्य स्वागत माला पहना कर एवं अंगवस्त्र देकर किया गया।

प्रतियोगिता में श्री महावीर मंडल फैन्स क्लब जगगनाथपुर , श्री महावीर मंडल भुईया टोली गाड़ीखाना , श्री महावीर मंडल नवयुवक समिति खादगढ़ा , श्री महावीर मंडल हिन्द चौक फूलटोली कडरू , श्री महावीर मंडल लालगुटवा करमटोली , श्री महावीर मंडल गिरिंचल क्लब कुम्हार टोली , श्री महावीर मंडल विकास क्लब हटिया एवं श्री महावीर मंडल साम्राट क्लब को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरुस्कृत किया गया ।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी अखाड़ो को मोमेंटो देकर पुरुस्कृत किया गया ।

श्री महावीर मण्डल बड़ा तालाब राँची के संग्रक्षक श्री राजीव रंजन मिश्रा ने सभी अखाड़ाधारियों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं कहा कि श्री रामनवमी मोहत्सव को सफल बनाने में सभी अखाड़ाधारियों की भूमिका अहम रहती है ।

श्री मिश्रा ने सभी अखाड़ाधारियों एवं सभी भगवान श्री राम के भक्तों से दिनांक 27/04/2026 को श्री महावीर मंडल राँची के नेतृत्व में निकलने वाली विशाल शोभायात्रा में चट्टानी एकता का परिचय देते हुए अस्त्र शस्त्र , गाजे बाजे के साथ महावीरी पताका को लहराते हुए तपोवन मंदिर पहुँच भगवान श्री राम महाबली हनुमान के चरणों मे श्रद्धा सुमन अर्पित की अपील की ।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में श्री महावीर मंडल राँची के उपाध्यक्ष श्री राहुल सिन्हा चंकी , श्री राम बानर सेना के अध्यक्ष श्री लंकेश सिंह , राजीव सिंह , विशाल मिश्रा , मो रॉकी , अविनाश आनंद , राहुल कुमार , वेणु गोपाल , निरंजन मिश्रा , अमर आनंद सहित दर्जनों सदस्यों एवं पदाधिकारीयो ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!