
कल्याणपुर में तीन दिवसीय जितिया जतरा महोत्सव का भव्य आगाज
लोक-संस्कृति और परंपरा के रंग में रंगा कल्याणपुर, उद्घाटन समारोह में जुटे श्रद्धालु 
टंडवा। प्रखंड के कल्याणपुर में आयोजित तीन दिवसीय जितिया जतरा महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार ने उपस्थित लोगों को जितिया पर्व एवं जतरा महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उज्जवल कुमार ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा गया कि जितिया जतरा महोत्सव केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों के जरिए क्षेत्र की लोक परंपराएं, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द आगे बढ़ता है।
इस अवसर पर आयोजक समिति एवं समस्त कल्याणपुरवासियों को तीन दिवसीय भव्य आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान जितिया पर्व की धार्मिक आस्था के साथ लोक-संस्कृति और पारंपरिक उत्सव का रंग देखने को मिलेगा। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक समिति और स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कल्याणपुर का यह जितिया जतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।




