E-Paperhttps://thedainikaawaz24news.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif
Trending

सड़क निर्माण

सिमरिया विधानसभा की जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत

जनता की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी: सिमरिया–टंडवा सड़क के IRQP कार्य को कैबिनेट की मंजूरी, कुमार उज्ज्वल के प्रयास लाए रंग

हजारीबाग/सिमरिया: सिमरिया विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वर्षों से जर्जर पड़ी सिमरिया–टंडवा पथ (कि.मी. 0.00 से 26.85) के आईआरक्यूपी (IRQP) कार्य को राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) ने अपनी बैठक में प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस फैसले से क्षेत्र के हजारों लोगों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सड़क सुविधा मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

सरकारी आश्वासन समिति के सदस्य एवं सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कुमार उज्ज्वल ने बताया कि उन्होंने इस सड़क की बदहाल स्थिति को देखते हुए जनहित में सरकार के समक्ष इस मांग को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के सचिव को पत्र लिखकर सड़क की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता से अवगत कराया था।

उन्होंने कहा कि 2 जुलाई 2026 को आयोजित झारखंड कैबिनेट की बैठक में इस महत्वपूर्ण योजना को स्वीकृति मिलना पूरे सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा है, जिस पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। सड़क के सुदृढ़ीकरण से लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

कुमार उज्ज्वल ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए झारखंड सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास, बेहतर आधारभूत संरचना और जनहित से जुड़े मुद्दों को आगे भी पूरी मजबूती से सरकार के समक्ष उठाते रहेंगे।

“सिमरिया विधानसभा की जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्र के विकास और जनहित के लिए मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।” – कुमार उज्ज्वल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!