E-Paperhttps://thedainikaawaz24news.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedझारखंडटॉप न्यूज़
Trending

रांची समर्पण शाखा द्वारा “प्यार बाँटते चलो” स्लोगन के तहत ’12 महीने 12 जनसेवा’ कार्यक्रम

अन्नपूर्णा सेवा के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण किया गया

रांची समर्पण शाखा द्वारा “प्यार बाँटते चलो” स्लोगन के तहत ’12 महीने 12 जनसेवा’ कार्यक्रम

अन्नपूर्णा सेवा के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण किया गया

रांची समर्पण शाखा द्वारा अध्यक्षा श्रीमती शुभा अग्रवाल जी के नेतृत्व में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर “प्यार बाँटते चलो” स्लोगन के तहत ’12 महीने 12 जनसेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत हरमू गौशाला द्वारा संचालित अन्नपूर्णा सेवा में शाखा द्वारा जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सत्र 2026–27 की यह प्रथम अन्नपूर्णा सेवा माननीय महापौर श्रीमती रोशनी खालखो जी तथा उपस्थित अतिथियों के कर-कमलों द्वारा संपन्न की गई। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने इस सेवा कार्य को और अधिक गौरवमयी एवं प्रेरणादायक बना दिया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत अन्नपूर्णा सेवा के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण किया गया, जिससे कुल 200 से अधिक लोगों को सेवा प्रदान की गई।

यह सेवा कार्य संस्थापिका अध्यक्ष श्रीमती सुमिता लाठ जी के सहयोग से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जनसेवा प्रभारी श्रीमती शायरी अग्रवाल, श्रीमती वर्षा धानुका एवं संयोजिका श्रीमती डॉली बंसल जी का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

🙏 सभी सदस्यों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

🌼 “नर सेवा ही नारायण सेवा है” इसी भावना के साथ समर्पण शाखा निरंतर समाज सेवा हेतु प्रतिबद्ध है।

उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!