Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS
E-Paperझारखंडटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़
Trending

महिला सम्मान

महिला सप्ताह को लेकर महिला सम्मान कार्यक्रम

सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने महिला दिवस सप्ताह पर महिला कर्मियों को किया सम्मानित

दैनिक आवाज, (अभिषेक मिश्रा)भुरकुंडा : सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) की ओर से शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा में कार्यक्रम आयोजित कर बरका-सयाल प्रक्षेत्र में कार्यरत महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष हरिनाथ महतो तथा संचालन क्षेत्रीय सचिव शंभू प्रसाद सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के जयघोष के साथ हुई और सभी महिला कर्मियों को अंगवस्त्र व मिठाई देकर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में सचिव शंभू प्रसाद सिंह ने महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला और कहा कि महिला कर्मियों की किसी भी समस्या के समाधान के लिए संघ हमेशा साथ खड़ा रहेगा। वहीं अध्यक्ष हरिनाथ ओझा ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर योगदान दे रही हैं, इसलिए समाज को सकारात्मक सोच के साथ उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना चाहिए।

कार्यक्रम में सुभाष ओझा, सुधीर सिंह, श्रीकांत गुप्ता, ललन प्रसाद, स्नेहलता कुजूर, बेबी देवी, रेखा देवी, लक्ष्मी नारायण प्रसाद, कन्हैया सिंह यादव, नौशाद आलम, रंजन राम, निर्मल कुमार महतो, अनिल पासवान, सुरेंद्र तिवारी, अर्जुन, ओम प्रकाश झा उपस्थित थे।

सम्मानित होने वाली महिला कर्मियों में सरस्वती देवी, सुनीता टेटे, जामवंती देवी, मुनको कुमारी, राखी देवी, वीणा, रीता देवी, रुखसाना परवीन, सबिता देवी, पूनम देवी, मुन्नी कुमारी, शांति देवी, आरती कुमारी, रितु देवी, वीणा देवी, गीता देवी, पूजा कुमारी, विभा देवी, मीणा देवी, एस. कुजूर, रेखा कुमारी, रूपा देवी, मंजूला, देवश्री, नीलम, संगीता टोप्पो, विफनी देवी, सुलेखा देवी, नीलू कुमारी, अनीता देवी सहित अन्य महिला कर्मी शामिल थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!