
रांची : सरहुल पूजा रूढ़िवादी परंपरा संस्कृति के अनुसार मनाने को लेकर केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय कार्यालय 13 आर आई टी बिल्डिंग का कचहरी परिसर रांची में विचार विमर्श किया गया

Ranchi : आज दिनांक 14. 3.2025 को सरहुल पूजा रूढ़िवादी परंपरा संस्कृति के अनुसार मनाने को लेकर केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय कार्यालय 13 आर आई टी बिल्डिंग का कचहरी परिसर रांची में विचार विमर्श किया गया केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री फूलचंद तिर्की ने कहा कि सरहुल पूजा प्राकृतिक पूजक आदिवासीयों का सबसे महान त्यौहार है इस त्यौहार में रूढ़िवादी परंपरा संस्कृति की संरक्षण होता है पहान पुजार के द्वारा सरना स्थल जाहेर स्थल में मुर्गा चेंगना की बली देकर पूजा पाठ करते हैं गांव घर के लोग मछली केकड़ा पकड़ने कि परंपरा निभाते हैं उन्होंने कहा कि पूजा से पहले नए-नए फल फूल सब्जी आदि का प्रयोग ना करें घर आंगन अखाड़ा सरना गांवा देवती आदि स्थल की साफ सफाई करें घर-घर सरना झंडा लगाए केंद्रीय सरना समिति के प्रवक्ता एंजेल लकड़ा ने कहा कि डीजे बाजा का प्रयोग ना करें ढोल नगाड़ा मांदर के साथ ही शोभायात्रा में शामिल हो महिलाएं लाल पाड़ साड़ी पुरुष धोती गंजी में शामिल हो मौके पर केंद्रीय सरना समिति के महासचिव संजय तिर्की संरक्षक भुवनेश्वर लोहार प्रमोद एक्का पंचम तिर्की सोहन कच्छप एवं अन्य शामिल थे



