Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS
E-PaperUncategorizedक्राइमझारखंडटॉप न्यूज़राज्य
Trending

झारखण्ड के धनबाद में पुलिस का प्रिंस खान गिरोह के साथ मुठभेड़,मे 2 को लगी गोली व एक का टूटा पैर

झारखण्ड के धनबाद में पुलिस का प्रिंस खान गिरोह के साथ मुठभेड़, मे 2 को गोली लगी व एक का पैर टूटा

धनबाद : धनबाद में सोमवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गयी थी 

धनबाद : धनबाद में सोमवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुटकी थाना क्षेत्र के भागाबांध ओपी इलाके में हुए इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने गिरोह के तीन अपराधियों को धर दबोचा। मुठभेड़ के दौरान दो अपराधियों को गोली लगी, जबकि एक अपराधी भागने की कोशिश में घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।ज्वाइंट ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता

 

जानकारी के मुताबिक, रांची एसएसपी राकेश रंजन और धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने यह संयुक्त ऑपरेशन चलाया था। पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह के कुछ सक्रिय सदस्य इलाके में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। इसी दौरान अपराधियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दो अपराधी घायल हो गए।तीन अपराधी गिरफ्तार

 

पुलिस ने मौके से गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में कुबेर, विक्की डोम और अमन अफजल शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक ये सभी कुख्यात अपराधी हैं और कई आपराधिक मामलों में इनकी तलाश की जा रही थी।

 

प्रिंस खान गिरोह की ओर से कुबेर मांग रहा था रंगदारी

 

राजधानी में अलग-अलग लोगों को प्रिंस खान के नाम पर मेल के जरिये रंगदारी मांगने का काम कुबेर कर रहा था। इसके बाद रांची एसएसपी राकेश रंजन को धनबाद में अपराधी के छिपे होने की सूचना मिली। फिर रांची और धनबाद एसएसपी ने संयुक्त रणनीति तैयार किया और एक जॉइंट ऑपरेशन टीम का गठन किया। इस टीम के द्वारा प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी दौरान प्रिंस खान गिरोह के कुबेर समेत दो अपराधियों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई। इस घटना में कुबेर और विक्की डोम को पैर में गोली लगी है। वहीं, अमन अफज़ल का भागने के दौरान पैर टूटा है।एयरपोर्ट होटल कर्मी हत्या कांड का खुलासा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद रांची एयरपोर्ट क्षेत्र में होटल कर्मी की हत्या के मामले का भी खुलासा हुआ है। पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं और पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।

 

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

 

मुठभेड़ के बाद भागाबांध ओपी का पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। धनबाद एसएसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है और जल्द ही इस गैंग के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!