Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS
E-Paperक्राइमझारखंडलोकल न्यूज़शिक्षा
Trending

पैसा दोगे तभी होगा काम!” सरकारी कर्मचारी पर आरोप

“पैसा दोगे तभी होगा काम!”—पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप,

जमीरा पंचायत सचिव पर घूस मांगने का आरोप, ग्रामीण ने BDO से की शिकायत; जांच की मांग

“पैसा दोगे तभी होगा काम!”—पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप, फेकु मोची ने कहा- सभी इल्जाम बेबुनियाद

Oplus_131072

चंदवा/लातेहार। जमीरा पंचायत में सरकारी कार्य के लिए कथित रूप से घूस मांगने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत जमीरा निवासी मणिलाल यादव ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), चंदवा को लिखित शिकायत देकर पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि पंचायत सचिव द्वारा सरकारी कार्य, जैसे फॉर्म भरने और रिकॉर्ड खोलने, के लिए पैसे की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि पैसे देने पर ही काम करने की बात कही जाती है, जबकि पैसे नहीं देने पर काम नहीं किया जाता।

मणिलाल यादव ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ गरीब एवं जरूरतमंद ग्रामीणों को बिना किसी अवैध भुगतान के मिलना चाहिए। शिकायतकर्ता ने इसे ग्रामीणों के साथ अन्याय और भ्रष्टाचार का मामला बताते हुए प्रशासन से जांच की मांग की है।

हालांकि, पंचायत सचिव फेकु मोची ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे सभी इल्जाम निराधार और बेबुनियाद हैं।

अब मामला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!