E-Paperखेलझारखंडटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़
Trending

स्वयंसेवकों द्वारा लाली गांव में “जल जीवन मिशन” (Jal Jeevan Mission) थीम पर एक जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक (स्किट) का आयोजन किया

स्वयंसेवकों द्वारा लाली गांव में “जल जीवन मिशन” (Jal Jeevan Mission) थीम पर एक जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक (स्किट) का आयोजन किया गया।

Ranchi:19 मार्च 2026 को YBN University, Ranchi के राष्ट्रीय सेवा योजना (National Service Scheme) के स्वयंसेवकों द्वारा लाली गांव में “जल जीवन मिशन” (Jal Jeevan Mission) थीम पर एक जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक (स्किट) का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः स्वयंसेवकों द्वारा एक जागरूकता रैली से हुई, जिसमें “हर घर जल”, “जल है तो कल है” और “जल संरक्षण, जीवन संरक्षण” जैसे नारों के साथ पूरे गांव में जन-जागरूकता फैलायी गई। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के महत्व, जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने तथा जल की बर्बादी रोकने के उपायों के बारे में जानकारी दी।

 

रैली के उपरांत स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें जल की कमी, दूषित पानी से होने वाली बीमारियां तथा जल संरक्षण के उपायों को सरल और प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यदि समय रहते जल संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया, तो भविष्य में गंभीर जल संकट उत्पन्न हो सकता है। दर्शकों ने इस प्रस्तुति को अत्यंत सराहा और स्वयंसेवकों के प्रयासों की प्रशंसा की।इस अवसर पर NSS के समन्वयक Dr. Kaushal Kishor मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ Mr. Utsav Chakwarty, एवं Mr. Santosh Kumar भी मौजूद थे। सभी अतिथियों ने स्वयंसेवकों के इस सामाजिक कार्य की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने NSS टीम का आभार व्यक्त किया और जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने न केवल गांव के लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की, बल्कि उन्हें स्वच्छ और सुरक्षित जल के महत्व को समझने के लिए प्रेरित भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!