E-Paperझारखंडराज्यलोकल न्यूज़
Trending

SIR

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर JMM ने उठाए गंभीर सवाल, राष्ट्रपति से CEC की बर्खास्तगी की मांग

SIR विवाद पर JMM का बड़ा ऐलान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 28 सितंबर को पूरे झारखंड में पुतला दहन

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर JMM ने उठाए गंभीर सवाल, राष्ट्रपति से CEC की बर्खास्तगी की मांग


रांची। चुनाव आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली को लेकर सामने आई मीडिया रिपोर्टों और आधिकारिक दस्तावेजों का हवाला देते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा विरोध कार्यक्रम घोषित किया है। पार्टी का आरोप है कि पिछले 10 महीनों में आयोग के अन्य दो चुनाव आयुक्तों—सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी—ने कथित तौर पर कम से कम 14 बार लिखित एवं औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराई हैं।

JMM ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी का दावा है कि अन्य चुनाव आयुक्तों की चिंताओं को दरकिनार करते हुए मतदाता सूची से पात्र मतदाताओं के नाम हटाने और नियमों में एकतरफा बदलाव किए गए। JMM ने इन कदमों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया है।

इसी के विरोध में पार्टी ने 28 सितंबर 2026, सोमवार को झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने का निर्णय लिया है। साथ ही पार्टी की ओर से राष्ट्रपति से मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की जाएगी।

JMM महासचिव विनोद कुमार पांडेय के अनुसार, इस कार्यक्रम में केंद्रीय समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, पार्टी के सांसद-विधायक, विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सभी वर्ग संगठनों के सदस्य शामिल होंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!