सावन मिलन समारोह
सावन मिलन में थिरके कदम, फैशन शो और डांस ने बांधा समां

सावन की रंगत में सजा नृत्य नाद अकादमी का मिलन समारोह
सावन मिलन में थिरके कदम, फैशन शो और डांस ने बांधा समां
रांची। सावन की हरियाली, संगीत की धुन और नृत्य की रंगीन प्रस्तुतियों के बीच नृत्य नाद अकादमी का सावन मिलन समारोह-2026 रविवार को फ्रेंड्स कॉलोनी, पंडरा स्थित तिलक बैंक्वेट हॉल में उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ।
समारोह में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। फैशन शो, सोलो डांस और ग्रुप डांस जैसी प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में खास आकर्षण जोड़ा। प्रतिभागियों ने अपनी कला और आत्मविश्वास से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन की जिम्मेदारी साधना झा कुमार और प्रीति ने संभाली। महिला वर्ग में सोनी ने बाजी मारते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। मीनाक्षी प्रथम रनर-अप और कंचन राज द्वितीय रनर-अप रहीं।
बच्चों के वर्ग में रुद्र सिंह और आव्या विजेता बने। वहीं आरोही कृष्णा प्रथम रनर-अप तथा रीत कौर द्वितीय रनर-अप रहीं। विशेष पुरस्कारों में कुसुम को ‘ग्लैम ब्यूटी’ और पूनम देवी को ‘ग्रीन ऑफ द डे’ का खिताब दिया गया।
आयोजक संदीपिका ने कहा कि समारोह में प्रतिभागियों और अतिथियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष कार्यक्रम को और भव्य रूप देने की तैयारी की जाएगी।
सावन मिलन समारोह ने नृत्य, फैशन, मनोरंजन और संस्कृति को एक मंच पर लाकर महिलाओं और बच्चों की प्रतिभा को अभिव्यक्ति देने का खूबसूरत अवसर प्रदान किया।




