E-Paperखनिजझारखंडटॉप न्यूज़राज्य
Trending

विनोद पांडे का SIR को लेकर भाजपा से सवाल

हिंदू-मुस्लिम को लड़ाकर भारत समृद्ध नहीं बनेगा, झारखंड के खनिज हितों पर भाजपा अपना रुख स्पष्ट करे : झामुमो

हिंदू-मुस्लिम को लड़ाकर भारत समृद्ध नहीं बनेगा, झारखंड के खनिज हितों पर भाजपा अपना रुख स्पष्ट करे : झामुमो

रांची। झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल के राज्य सरकार पर लगाए आरोपों पर झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को झारखंड को उपदेश देने से पहले अपने शासन और केंद्र सरकार की नीतियों का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए।

विनोद पांडेय ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम को आपस में लड़ाकर भारत समृद्ध नहीं बनेगा। देश के विकास के लिए समाज को जोड़ने और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की जरूरत है।

SIR को लेकर भाजपा से सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि बिहार और पश्चिम बंगाल में SIR के जरिए अब तक कितने बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धीकरण पारदर्शी तरीके से होना चाहिए और किसी भी पात्र नागरिक को मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

खनिज संपदा और DMFT के मुद्दे पर झामुमो ने भाजपा से झारखंड के हित में अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। विनोद पांडेय ने कहा कि राज्य की खनिज संपदा और राजस्व से जुड़े अधिकारों पर भाजपा नेताओं को केंद्र सरकार के सामने झारखंड का पक्ष रखना चाहिए।

रोजगार और युवाओं के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार नियुक्ति प्रक्रिया को गति देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। वहीं, भाजपा को केंद्र सरकार के रोजगार संबंधी वादों का भी हिसाब देना चाहिए।

घुसपैठ के मुद्दे पर विनोद पांडेय ने कहा कि यह गंभीर विषय है और केंद्र सरकार तथा उसकी सुरक्षा एजेंसियों की भी स्पष्ट जिम्मेदारी है। यदि घुसपैठ को लेकर ठोस जानकारी है तो उसे संबंधित एजेंसियों को सौंपा जाए। केवल राजनीतिक मंचों से आरोप लगाने के बजाय केंद्र सरकार बताए कि अब तक क्या कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!