E-PaperUncategorizedझारखंडराज्य
Trending

इंसानियत के दुश्मन

26 एपिसोड की वेब सीरीज में नजर आएंगे कुमार गहलोत, छात्र क्लब ने दी बधाई

झारखंड के कुमार गहलोत को वेब सीरीज ‘इंसानियत के दुश्मन’ में मिला अभिनय का बड़ा मौका

26 एपिसोड की वेब सीरीज में नजर आएंगे कुमार गहलोत, छात्र क्लब ने दी बधाई

रांची, 31 अगस्त 2026: झारखंड के कला एवं सांस्कृतिक जगत के लिए गर्व की खबर है। छात्र क्लब कला संस्कृति एवं खेलकूद मंच (यूनिट, छात्र क्लब ग्रुप) के वरीय संरक्षक कुमार गहलोत को नई वेब सीरीज ‘इंसानियत के दुश्मन’ में अभिनय का अवसर मिला है।

छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने बताया कि कुमार गहलोत की कला और सांस्कृतिक गतिविधियों को देखते हुए उन्हें इस वेब सीरीज में अभिनय के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल कुमार गहलोत, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरव का विषय है।

बताया गया कि वेब सीरीज ‘इंसानियत के दुश्मन’ का मुहूर्त 28 अगस्त को आयोजित किया गया था। इसका शुभारंभ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ ने किया।

वेब सीरीज के निर्देशक प्रभात राज और निर्माता शबनम राज हैं। यह सीरीज कुल 26 एपिसोड में तैयार की जाएगी और इसका प्रसारण ओटीटी चैनल के माध्यम से किया जाएगा। इसमें जाने-माने और चर्चित कलाकार देवेश खान, मुरारीलाल गुप्ता समेत कई अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कुमार गहलोत के चयन पर छात्र क्लब कला संस्कृति एवं खेलकूद मंच के सदस्यों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, निर्देशक प्रभात राज, निर्माता शबनम राज और पूरी टीम के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।

वहीं, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सोनाली भट्टाचार्जी, छात्र क्लब बुद्धिजीवी मंच की वरीय संरक्षक प्रोफेसर डॉ. आभा कुमारी और प्रोफेसर डॉ. रीता कुमारी ने भी कुमार गहलोत को वेब सीरीज में अभिनय का अवसर मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

शिव किशोर शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, छात्र क्लब ग्रुप, मोबाइल: 6207862869

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!