E-Paperझारखंडशिक्षा
Trending

Calcutta Public School

राष्ट्रीय खेल दिवस पर CPS में खेलों का जोश, फुटबॉल फाइनल में जुपीटर हाउस का शानदार कब्जा

 राष्ट्रीय खेल दिवस पर CPS में खेलों का जोश, फुटबॉल फाइनल में जुपीटर हाउस का शानदार कब्जा

रांची। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कलकत्ता पब्लिक स्कूल (CPS) के खेल मैदान में उत्साह और खेल भावना से भरा भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचन्द के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। विद्यालय के निदेशक श्री मिथिलेश कुमार मिश्र, शैक्षणिक सलाहकार श्री टी.पी. झा और वरिष्ठ शिक्षक श्री आर.बी. शर्मा ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इसके बाद सीनियर सेकेंडरी प्रभारी श्रीमती अनुराधा चटर्जी के नेतृत्व में बिंदु कुमारी और रागिनी कुमारी ने छात्राओं एवं खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई।

रोमांचक मुकाबले में 8-3 से जीता जुपीटर हाउस

आयोजन का मुख्य आकर्षण अर्थ हाउस और जुपीटर हाउस के बीच फुटबॉल फाइनल मुकाबला रहा। टॉस जीतकर अर्थ हाउस ने साइड का चयन किया। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहा।

दुसरे हाफ में जुपीटर हाउस ने आक्रामक खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले पर पूरी तरह पकड़ बना ली और 8-3 के बड़े अंतर से फाइनल अपने नाम कर लिया।

जुपीटर हाउस की ओर से कप्तान आयुष कुमार ने शानदार 4 गोल, सैफ अख्तर ने 3 गोल और आयुष कच्छप ने 1 गोल दागा। वहीं अर्थ हाउस की ओर से जीशान रहमान ने 2 गोल और कप्तान भागीरथ ने 1 गोल किया।

मैच का सबसे रोमांचक क्षण उस समय आया, जब जीशान रहमान ने सेंटर से सीधे गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। मुकाबले में हुए सभी 11 गोल फिल्ड गोल रहे। पेनाल्टी और कॉर्नर के मिले अवसरों को दोनों टीमें गोल में तब्दील नहीं कर सकीं।

प्रशिक्षकों और निर्णायकों की रही अहम भूमिका

खिलाड़ियों को फुटबॉल मुकाबले के लिए खेल प्रशिक्षक संतोष कुमार और पवन मंडल ने प्रशिक्षित किया। मैच में संतोष कुमार रेफरी, रंजीत कुमार लाइन्समैन और पवन मंडल स्कोरर की भूमिका में रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक, शैक्षणिक सलाहकार, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

राष्ट्रीय खेल दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करने का संदेश दे गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!