E-Paperक्राइमझारखंडटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़
Trending

जमशेदपुर स्थित प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान XLRI – Xavier School of Management को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी संस्थान के प्रबंधन को ईमेल के माध्यम से भेजी गई,

जमशेदपुर स्थित प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान XLRI – Xavier School of Management को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी संस्थान के प्रबंधन को ईमेल के माध्यम से भेजी गई,

बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी संस्थान के प्रबंधन को ईमेल के माध्यम से भेजी गई, जिसमें रात 12 बजे तक कॉलेज परिसर खाली करने की चेतावनी दी गई थी।

कैंपस में रहते हैं देश-विदेश के छात्र

XLRI देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में से एक है, जहां भारत के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई करने आते हैं। संस्थान के कैंपस में ही छात्र-छात्राओं के रहने की व्यवस्था भी है।

 

इसी वजह से धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और जांच को लेकर कोई जोखिम नहीं लिया और तुरंत पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया।

पुलिस जुटी जांच मे 

पुलिस फिलहाल ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है। साइबर टीम के जरिए यह पता लगाया जा रहा है कि धमकी भरा मेल किस स्थान से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

 

छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा पलहली प्राथमिकता

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कारण रात में ही कैंपस में सघन तलाशी अभियान चलाया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि धमकी वास्तविक थी या किसी शरारती तत्व की करतूत। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!