E-Paperक्राइमलोकल न्यूज़
Trending

Manika Police Station

पुलिस ने नामजद आरोपी सीताराम यादव और महादेव भुईयां को किया गिरफ्तार

कुरुंद में फसल विवाद ने लिया खूनी रूप, 24 घंटे में दोनों हत्यारे गिरफ्तार

लातेहार। मनिका थाना क्षेत्र के कुरुंद गांव में फसल को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें मुकेश यादव की हत्या कर दी गई। घटना के बाद मनिका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, घटना खेत में फसल को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। मामले की सूचना मिलते ही मनिका थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी सीताराम यादव और महादेव भुईयां को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में मनिका थाना में कांड संख्या 68/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि हत्याकांड की जांच जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। महज 24 घंटे में दोनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की सक्रियता और तत्परता के तौर पर देखा जा रहा है।

The Dainik Aawaz 24 News | लातेहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!