Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS
E-PaperUncategorizedझारखंडटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़
Trending

रांची के कचहरी चौक स्थित कौलेश्वरी टॉवर में गुरुवार को 'तिकासा अमृततुल्य' के पहले फ्रेंचाइजी स्टोर का भव्य शुभारंभ किया गया।

Ranchi : रांची में ‘तिकासा अमृततुल्य’ के पहले फ्रेंचाइजी स्टोर का शुभारंभ, सिर्फ ₹10 में मिलेगी प्रीमियम गुड़ की चाय

रांची, 2 जुलाई: राजधानी रांची के कचहरी चौक स्थित कौलेश्वरी टॉवर में गुरुवार को ‘तिकासा अमृततुल्य’ के पहले फ्रेंचाइजी स्टोर का भव्य शुभारंभ किया गया।

इस उद्घाटन समारोह में कंपनी के डायरेक्टर्स, शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यवसायियों और बड़ी संख्या में चाय प्रेमियों ने हिस्सा लिया।देशभर में सफल ब्रांड का झारखंड में विस्तार’तिकासा अमृततुल्य’ दरअसल देशभर में सफलतापूर्वक संचालित ‘टेस्टी’ (Tesstea) ब्रांड का एक नया प्रीमियम विस्तार है।

वर्तमान में ‘टेस्टी’ के देश के 5 राज्यों में 250 से अधिक सफल आउटलेट्स चल रहे हैं। इसी अनुभव और गुणवत्ता के भरोसे के साथ अब झारखंड में तिकासा ब्रांड की शुरुआत रांची से की गई है।

गुणवत्ता और किफायती मूल्य पर जोरकंपनी के डायरेक्टर कर्ण भिंगार्डे ने बताया कि तिकासा का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को सिर्फ ₹10 में प्रीमियम गुणवत्ता वाली गुड़ की चाय उपलब्ध कराना है। कंपनी ‘डायरेक्ट मैन्युफैक्चरिंग से कस्टमर तक’ के मॉडल पर काम करती है। इससे चाय की गुणवत्ता पर पूरा नियंत्रण रहता है और हर क्षेत्र के ग्राहकों की पसंद के अनुसार स्वाद दिया जाता है।

सिर्फ चाय नहीं, मिलेंगे कई और उत्पादतिकासा केवल गुड़ की चाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक गुड़ आधारित ‘हेल्दी बेवरेज एवं फूड सॉल्यूशंस’ का संपूर्ण ब्रांड है। यहां ग्राहकों के लिए गुड़ की चाय के साथ-साथ गुड़ पाउडर, तरल गुड़, गुड़ कैंडी और घरेलू उपयोग के लिए विभिन्न रिटेल पैक भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।

कम निवेश में मुनाफे का मौका और मुंबई का वड़ा पावकंपनी के एक अन्य डायरेक्टर आत्मा प्रकाश सिंह ने कहा कि तिकासा का फ्रेंचाइजी मॉडल कम निवेश में एक लाभदायक व्यवसाय का अवसर प्रदान करता है। कंपनी अपने फ्रेंचाइजी पार्टनर्स को ट्रेनिंग, ऑपरेशन, क्वालिटी कंट्रोल, ब्रांडिंग और मार्केटिंग सहित हर स्तर पर पूरा सहयोग देती है।

उन्होंने यह भी बताया कि रांची के ग्राहकों के लिए यहां ‘मुंबई स्टाइल वड़ा पाव’ भी एक विशेष आकर्षण होगा, जो गुड़ की चाय के साथ एक नया और बेहतरीन स्वाद देगा।भरोसेमंद चाय संस्कृति विकसित करने का लक्ष्यकंपनी के डायरेक्टर पंकज कुमार तिवारी ने कहा कि गुणवत्ता, स्वच्छता, किफायती मूल्य और ग्राहकों का विश्वास ही तिकासा की सबसे बड़ी पहचान है।

कंपनी का लक्ष्य झारखंड सहित पूरे देश में एक भरोसेमंद और संगठित चाय संस्कृति को विकसित करना है।वही, रांची के पहले फ्रेंचाइजी संचालक दीपक गुप्ता ने खुशी जताते हुए कहा कि अब शहरवासियों को एक ही स्थान पर प्रीमियम गुड़ की चाय, मुंबई स्टाइल वड़ा पाव, ताजे स्नैक्स और गुड़ से बने हेल्दी उत्पादों का बेहतरीन अनुभव मिलेगा।

लालपुर में जल्द खुलेगा दूसरा स्टोरकंपनी प्रबंधन ने जानकारी दी कि कचहरी चौक के पहले स्टोर के बाद अब रांची के लालपुर क्षेत्र में दूसरे फ्रेंचाइजी स्टोर की तैयारी भी अंतिम चरण में है। इसका शुभारंभ भी जल्द ही किया जाएगा। इसके साथ ही झारखंड के अन्य प्रमुख शहरों में भी तिकासा अमृततुल्य के नए आउटलेट्स शुरू करने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!