E-Paperझारखंडटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़युवाराज्यलोकल न्यूज़
Trending

Ranchi:  गवर्नमेंट टीचर ट्रेनिंग कॉलेज कांके रांची में इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज इन एजुकेशन के B.Ed छात्रों को 2024-26 के प्रथम स्थान हासिल विकास महतो को किया गया सम्मानित,

 

Ranchi:  गवर्नमेंट टीचर ट्रेनिंग कॉलेज कांके रांची में इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज इन एजुकेशन के B.Ed छात्रों को 2024-26 के प्रथम स्थान हासिल विकास महतो को किया गया सम्मानित,

*कंटीन्यूअस स्टडी ही उच्च श्रेणी का हकदार बनाती है – विकास महतो*

गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, कांके, रांची (इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन एजुकेशन, रांची, झारखंड) के बी.एड. सत्र 2024-26 के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षु शिक्षक एवं शिक्षा मंत्री विकास महतो ने 82.92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से पूरे महाविद्यालय में हर्ष एवं गर्व का माहौल है।

महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि यह उपलब्धि न केवल विकास महतो के लिए, बल्कि पूरे महाविद्यालय, शिक्षकों एवं सभी प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सफलता अन्य प्रशिक्षुओं के लिए प्रेरणास्रोत है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थी का सुव्यवस्थित जीवन शैली भी सफलता के लिए अत्यंत प्रेरणादायी होती है।

यह सम्मान समारोह महाविद्यालय के छात्रावास में टॉपर के कमरे में आयोजित किया गया, जिसने कार्यक्रम को और अधिक आत्मीय एवं प्रेरणादायक बना दिया।

 

 

इस अवसर पर सत्र 2025-27 के उप प्रधानमंत्री प्रशिक्षु शिक्षक आदर्श के नेतृत्व में अनुशासन मंत्री अमन प्रभात, खेल मंत्री प्रेम प्रभात, स्वास्थ्य मंत्री आकृति भारद्वाज, तनवीर चौधरी, पाहन अभिषेक उरांव सहित वरीय प्रशिक्षु अभिषेक सिंह, अनिल उरांव, अमित महतो, आशीष यादव एवं संजय ने टॉपर को बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान पाहन अनिल उरांव द्वारा सम्मान समारोह का विधिवत पूजन किया गया एवं प्रसाद वितरण किया गया। तत्पश्चात डॉ. ओम प्रकाश ने टॉपर विकास महतो को झारखंडी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा, जहां सभी प्रशिक्षु शिक्षकों ने निरंतर अध्ययन एवं अनुशासन के महत्व को स्वीकार करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन का संकल्प लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!