E-Paperhttps://thedainikaawaz24news.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifझारखंडराज्य
Trending

JVM Shymali

JVM श्यामली के मेधावियों ने बढ़ाया रांची का मान, 95% से ऊपर अंकों की लगी झड़ी

JVM श्यामली के मेधावियों ने बढ़ाया रांची का मान, 95% से ऊपर अंकों की लगी झड़ी

सीबीएसई कक्षा XII परीक्षा परिणाम 2026 Jawahar Vidya Mandir, Shyamali

रांची: सीबीएसई कक्षा XII बोर्ड परीक्षा 2026 में जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली, राँची के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता की गौरवशाली परंपरा को पुनः स्थापित किया है। विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।

विज्ञान संकाय

• ज्ञानेन्द्र गर्व — 97.8%

• वैष्णवी राज — 97.6%

• उत्कर्ष विभव — 97.4%

• देवेश अग्रवाल — 97.2%

• आद्या श्री — 97.0%

• शुभांगी सिन्हा — 97.0%

• सृष्टि प्रिया — 96.8%

• आयुष्मा श्री सिन्हा — 95.6%

• अनुशा आनंद — 95.0%

• सर्वजीत — 95.0%

• जयदीप — 95.0%

वाणिज्य संकाय

• नंदिनी रॉय — 97.6%

• सोनाली कुमारी — 96.6%

• शाम्भवी सहाय — 95.8%

• रोहन राज — 95.2%

कला संकाय

• ऋद्धि सिन्हा — 98.4%

• सिद्धि परमार — 98.0%

• झलक लाल — 97.6%

• प्राची मिश्रा — 96.8%

• आदित्य कुमार मिश्रा — 96.8%

• शान्वी — 96.4%

• राज नंदनी — 96.4%

• सुनिधि सांगवान — 96.0%

• ट्विंकल राज — 95.6%

• आदित्य सिन्हा — 95.6%

• श्रुति प्रिया झा — 95.6%

• शालू कुमार पांडेय — 95.4%

• अचिन्त्य कुमार झा — 95.4%

• रणवीर आनंद — 95.4%

प्राचार्य श्री बी. एन. झा का संदेश

विद्यालय के प्राचार्य श्री बी. एन. झा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा:

“हमारे विद्यार्थियों ने अनुशासन, निरंतर परिश्रम एवं आत्मविश्वास के बल पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की प्रतिबद्धता एवं अभिभावकों के सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है। मुझे विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी शिक्षा, शोध, प्रशासन एवं अन्य क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे।”

उप-प्राचार्या श्रीमती अनुपमा श्रीवास्तव का संदेश

विद्यालय की उप-प्राचार्या श्रीमती अनुपमा श्रीवास्तव ने कहा:

“विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सिद्ध किया है कि समर्पण एवं सकारात्मक दृष्टिकोण सफलता की कुंजी है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की लगन तथा शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएँ।”

विद्यालय प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष

श्रीमती एम. एम. दासगुप्ता का संदेश

विद्यालय प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती एम. एम. दासगुप्ता ने कहा:

“जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। विद्यार्थियों की यह शानदार उपलब्धि विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण एवं सामूहिक प्रयासों का प्रमाण है। मैं सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए हार्दिक बधाई देती हूँ तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!