तेतरिया खार परियोजना की जन समस्याओं को गंगेश्वर यादव ने CCL प्रबंधक के सामने रखा
बैठक में स्थानीय समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से हुई चर्चा

तेतरिया खार परियोजना की जन समस्याओं को लेकर CCL दारभंगा हाउस रांची में खनन विभाग के सांसद प्रतिनिधि गंगेश्वर यादव ने कि बैठक !
दैनिक आवाज : तेतरिया खार परियोजना क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर रांची स्थित CCL Darbhanga House में डीटी सीएस तिवारी से मुलाकात की। बैठक में स्थानीय समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान डीटी सीएस तिवारी ने आश्वासन दिया कि ROM कोयला की बिडिंग जल्द करवाई जाएगी, जिससे स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी तथा रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
इसके अलावा तेतरिया खार कोलावरी में हाल ही में लगी आग की घटना और उसमें घायल हुए CCL कर्मी अनुज यादव की स्थिति पर भी चर्चा हुई। वर्तमान में अनुज यादव का इलाज रांची के Dew Kamal Hospital में चल रहा है। पहले से स्वास्थ्य में सुधार है। वहीं सांसद प्रतिनिधि ने कोयले में लगी आग पर विशेष ध्यान आकृष्ट कराई है। डीटी साहब ने आग पर काबू पाने के लिए फायर फाइटिंग के माध्यम से जल्द प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
बैठक में क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण की समस्या भी उठाई गई, जिसमें विशेष रूप से सड़कों पर पानी छिड़काव, कोलियरी से निकलने वाले धुएं को नियंत्रित करने तथा बालूमाथ में इको पार्क बनाने की मांग रखी गई। साथ ही लंबित नौकरी और मुआवजा के मामलों को कैंप लगाकर जल्द निपटाने का भी आग्रह किया गया।
सांसद प्रतिनिधि ने उम्मीद जताई कि CCL प्रबंधन क्षेत्र की समस्याओं पर जल्द ठोस कदम उठाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।




