E-Paperhttps://thedainikaawaz24news.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifझारखंडटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़
Trending

गांधी जयंती पर भुरकुंडा में वैश्य मोर्चा का जुटान

गांधी जयंती पर भुरकुंडा में वैश्य मोर्चा का जुटान, तृतीय महाधिवेशन को सफल बनाने का लिया संकल्प

गांधी के विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान, कांके महाधिवेशन में पतरातू से बड़ी भागीदारी की तैयारी

गांधी जयंती पर भुरकुंडा में वैश्य मोर्चा का जुटान, तृतीय महाधिवेशन को सफल बनाने का लिया संकल्प
Oplus_131072

भुरकुंडा/रामगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भुरकुंडा बाजार स्थित पुराना सब्जी मार्केट में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु, प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार, केंद्रीय संगठन सचिव बसंत प्रसाद साहु, जिलाध्यक्ष राजकुमार केशरी एवं वरीय उपाध्यक्ष विश्वामित्र गुप्ता बाचल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Oplus_131072

इस दौरान महात्मा गांधी के जीवन, संघर्ष और विचारों पर चर्चा की गई। केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि गांधी जी के विचारों को समाप्त नहीं किया जा सकता। उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाज और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान आगामी 30 और 31 अक्टूबर को कांके में आयोजित होने वाले तृतीय महाधिवेशन को सफल बनाने को लेकर भी रणनीति पर चर्चा हुई। पतरातू प्रखंड से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

वहीं, 12 अक्टूबर को रांची में डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाए जाने की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मुकेश लाल सिंदूरिया ने की, जबकि संचालन प्रखंड महासचिव भुनेश्वर साव ने किया। कार्यकारी अध्यक्ष मद्धेश्वर केशरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Oplus_131072

मौके पर श्रीनिवास अग्रवाल, शंकर प्रसाद, देवकुमार पंडित, विजय बर्णवाल, गोपाल केशरी, उपेन्द्र शर्मा, गीता देवी राणा, बसंती देवी, सदानंद विश्वकर्मा, जीवन गुप्ता, अजय गोयल, संजय अग्रवाल, उमेश प्रसाद, सुशील गोयल, राकेश चौधरी, सुरेश उपाध्याय, अंग्रेज सिंह, उमेश, विशाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: अभिषेक मिश्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!