E-Paperhttps://thedainikaawaz24news.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमझारखंडलोकल न्यूज़
Trending

Ranchi Police

भार्गव सिंह हत्याकांड का आरोपी सत्यम पाठक गिरफ्तार

रांची में कुख्यात शूटर सत्यम पाठक पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई, फायरिंग के बाद पैर में गोली लगने से घायल

दैनिक आवाज न्यूज, रांची:  राजधानी रांची में अपराध की दुनिया से जुड़ा बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां कुख्यात शूटर सत्यम पाठक ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में फिल्मी अंदाज में फायरिंग कर दी। यह घटना सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के कांके डैम के पास की है, जहां पुलिस उसे हथियार बरामदगी के लिए लेकर पहुंची थी।

मौके पर अचानक हालात बिगड़ गए जब सत्यम पाठक ने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और भागने की कोशिश की। रोकने पर उसने पुलिस पर ही गोली चला दी, जिससे एक जवान घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सत्यम पाठक के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।
घायल हालत में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

Oplus_131072

सत्यम पाठक का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। वह पहले भी कई संगीन मामलों में जेल जा चुका है और रांची पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था। उसने धुर्वा बस स्टैंड के पास पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह पर फायरिंग की बात स्वीकार की थी, वहीं हाल ही में चर्चित भार्गव सिंह हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आया है।
फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर पुलिस हिरासत में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। रांची में इस एनकाउंटर जैसे घटनाक्रम ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!