E-Paperक्राइमझारखंड
Trending

चंदवा थाने के संरक्षण में बालू ढूलाई

नदियों का सीना चीर रहे ट्रैक्टर, दिन-रात जारी अवैध बालू उठाव; आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है ‘एंट्री’ का खेल?

चंदवा में बालू माफिया बेलगाम! NGT के आदेशों की उड़ रही धज्जियां, पुलिस-प्रशासन पर उठे सवाल

नदियों का सीना चीर रहे ट्रैक्टर, दिन-रात जारी अवैध बालू उठाव; आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है ‘एंट्री’ का खेल?

चंदवा/लातेहार: चंदवा प्रखंड में अवैध बालू कारोबार पर रोक के दावों के बावजूद नदियों से कथित रूप से बालू का उठाव बदस्तूर जारी है। स्थानीय लोगों और सूत्रों के अनुसार, NGT के आदेशों की अनदेखी करते हुए दिन-रात दर्जनों ट्रैक्टरों के माध्यम से नदियों से बालू निकाला जा रहा है और बेखौफ सड़कों पर इसकी ढुलाई हो रही है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पुलिस और प्रशासन की नजरों से यह खेल कैसे बच रहा है? सुबह से लेकर देर रात तक बालू लदे ट्रैक्टर सड़कों पर दौड़ते दिखाई देने के बावजूद कार्रवाई के नाम पर कथित तौर पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चंदवा की कई नदियों से लगातार बालू उठाव किया जा रहा है। इससे न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका है, बल्कि सड़कों की स्थिति भी खराब हो रही है और सरकारी राजस्व को भी नुकसान होने की बात कही जा रही है।

वहीं, सूत्रों के बीच यह चर्चा भी तेज है कि अवैध बालू कारोबार बिना किसी संरक्षण के संभव नहीं है। कथित ‘एंट्री के खेल’ को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर यह एंट्री किसके नाम पर और किसके संरक्षण में हो रही है? यदि अवैध कारोबार चल रहा है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी तय होगी?

स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और अवैध बालू उठाव पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है—

क्या चंदवा में बालू माफिया कानून से ऊपर हो गए हैं?

NGT के आदेशों का पालन कौन कराएगा?

और पुलिस-प्रशासन आखिर कब जागेगा?

The Dainik Aawaz 24 News इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!