E-Paperझारखंडराज्यलोकल न्यूज़
Trending

बालूमाथ कोल परियोजना

केंद्र के खान एवं खनिज संशोधन बिल के खिलाफ बालूमाथ में बैठक, प्रखंड से जिला स्तर तक विरोध की तैयारी

बालूमाथ में खान एवं खनिज संशोधन बिल के विरोध की रणनीति पर मंथन

खान-खनिज संशोधन बिल के विरोध में बालूमाथ में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, आंदोलन की रणनीति पर हुई चर्चा

केंद्र के खान एवं खनिज संशोधन बिल के खिलाफ बालूमाथ में बैठक, प्रखंड से जिला स्तर तक विरोध की तैयारी

बालूमाथ: प्रखंड कार्यालय बालूमाथ में मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सह प्रभारी कामेश्वर भोक्ता की निगरानी में केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन बिल 2026 के विरोध को लेकर विस्तार से चर्चा और परिचर्चा की गई।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने संशोधन बिल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए इसके विरोध में आगे की रणनीति तैयार करने पर जोर दिया। नेताओं ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर संगठन के स्तर पर लोगों को जागरूक करने तथा विरोध को मजबूती देने की आवश्यकता है।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर भोक्ता, विशुत्री अध्यक्ष नागदेव उरांव, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना उरांव, जिला संयुक्त सचिव ऐश्वर्या उरांव, जिला सचिव (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) अबुल भाई, प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, प्रखंड सचिव कपिल देव उरांव, मीडिया प्रभारी मो. अतीक अंसारी, पूर्व प्रखंड सचिव परमेश्वर उरांव, प्रखंड उपाध्यक्ष सरफराज अंसारी समेत कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा मो. इमरान, मो. इनामुल, राजेश यादव, संतोष उरांव, साबिर अंसारी, प्रकाश राम, राजू गंझू, माइकल कुजूर, सैनूल अंसारी, जीतराम गंझू, बाबूलाल गंझू, अंगद कुमार सोनी, अमन गुप्ता, चुमनी देवी, मनोहर उरांव, खुर्शीद आलम, सिकंदर उरांव, निर्मल उरांव, थॉमस कुजूर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि खान एवं खनिज संशोधन बिल 2026 को लेकर संगठन आगे भी लगातार बैठकें एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!