Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS
E-Paperझारखंडधर्म
Trending

सावन

सावन महापर्व को लेकर महावीर मंडल की बड़ी तैयारी!

🔱 सावन में कांवड़ियों का होगा भव्य स्वागत, मंदिरों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर महावीर मंडल ने सरकार-प्रशासन से की बड़ी मांग

राजीव रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सफाई, स्ट्रीट लाइट और नामकुम से पहाड़ी मंदिर तक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर।

रांची: पवित्र श्रावण मास को लेकर राजधानी रांची में धार्मिक उत्साह के बीच श्री महावीर मंडल रांची (बड़ा तालाब) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को संग्रक्षक राजीव रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सावन महापर्व और कांवड़ यात्रा को सफल एवं सुरक्षित बनाने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि राजधानी पहुंचने वाले सभी कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार, जिला प्रशासन और नगर निगम से मांग की गई कि सभी मंदिरों और मंदिरों से जुड़े मार्गों की विशेष सफाई कराई जाए तथा पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि नामकुम से पहाड़ी मंदिर तक कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा पूरी कर सकें। उन्होंने नगर निगम से राजधानी के सभी मंदिरों और उनसे जुड़े मार्गों की खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त कराने की भी मांग की।

बैठक में श्री महावीर मंडल बरियातू के राज किशोर प्रसाद, प्रकाश चंद्र सिन्हा, सुनील शर्मा, श्री महावीर मंडल चुटिया के कैलाश केसरी, सुनील सहाय, राहुल सिन्हा ‘चंकी’, श्री राम बानर सेना के लंकेश सिंह तथा श्री चैती दुर्गापूजा महासमिति के गोपाल पारीक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

🔱 सावन महापर्व को लेकर महावीर मंडल की बड़ी तैयारी!

कांवड़ियों के भव्य स्वागत के साथ सुरक्षा, सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर सरकार और प्रशासन से की गई अहम मांग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!