Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS
E-Paperझारखंडटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़
Trending

प्रैक्टिस ऑफ टीचिंग के तहत प्रशिक्षु शिक्षकों ने सीखे बागवानी एवं स्वच्छता के गुर

The dainik Aawaz 24

खबर संववादाता, दीपक चौबे कि रिपोर्ट

रांची, 17 जुलाई 2026

प्रैक्टिस ऑफ टीचिंग के तहत प्रशिक्षु शिक्षकों ने सीखे बागवानी एवं स्वच्छता के गुर

 

प्रैक्टिस ऑफ टीचिंग कार्यक्रम के अंतर्गत आज राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय, कांके, रांची में विभिन्न बी.एड. महाविद्यालयों के प्रशिक्षु शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ बागवानी एवं प्राकृतिक स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, कांके, रांची (आईएएसई), शाश्वत इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, रांची, उदय मेमोरियल बी.एड. कॉलेज, शहीद शेख भिखारी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज तथा संघमित्रा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्रशिक्षु शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में श्रमदान करते हुए पौधों की देखभाल, परिसर की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मो. कुर्बान अंसारी ने कहा कि “विद्यालय शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है। बागवानी, स्वच्छता एवं श्रमदान जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों और प्रशिक्षु शिक्षकों में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं कार्य के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं। ऐसे कार्यक्रम विद्यालय के समग्र शैक्षिक वातावरण को सुदृढ़ बनाते हैं।

गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, कांके, रांची के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रमण कुमार झा द्वारा सहायक प्राध्यापक डॉ. ओम प्रकाश को प्रैक्टिस ऑफ टीचिंग के पर्यवेक्षण हेतु बी.एस.वी. उच्च विद्यालय, निवारणपुर, डोरंडा, रांची एवं राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय, कांके, रांची के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर डॉ. ओम प्रकाश ने कहा कि प्रैक्टिस ऑफ टीचिंग का उद्देश्य केवल कक्षा शिक्षण का अभ्यास कराना नहीं है, बल्कि प्रशिक्षु शिक्षकों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरणीय चेतना तथा सामुदायिक सहभागिता का विकास करना भी है। बागवानी एवं स्वच्छता जैसी गतिविधियाँ भावी शिक्षकों को अनुभवात्मक अधिगम का अवसर प्रदान करती हैं, जिससे वे विद्यार्थियों को व्यवहारिक एवं मूल्यपरक शिक्षा देने में अधिक सक्षम बनते हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर की स्वच्छता बनाए रखने तथा अधिकाधिक पौधारोपण एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!