E-Paperhttps://thedainikaawaz24news.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifझारखंडटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़
Trending

मिनी लंदन से विकसित भारत की उड़ान: YBN गुरुकुलम में NEP का शंखनाद

मैक्लुस्कीगंज में नई शिक्षा नीति आधारित आधुनिक शिक्षा सत्र का भव्य शुभारंभ।

 

1मिनी लंदन से विकसित भारत की उड़ान: YBN गुरुकुलम में NEP का शंखनाद

मैक्लुस्कीगंज, 14 मई को मिनी लंदन मैक्लुस्कीगंज से विकसित भारत@2047 की उड़ान : वाई बी एन गुरुकुलम में नई शिक्षा नीति आधारित शिक्षा का शंखनाद*

 

14 मई 2026

झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन एवं शैक्षणिक केंद्र *मिनी लंदन ऑफ़ झारखंड* कहे जाने वाले मैक्लुस्कीगंज स्थित वाई बी एन गुरुकुलम में नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों को आधुनिक, संस्कारयुक्त एवं रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। यह विद्यालय सी बी एस ई से 10+2 तक मान्यता प्राप्त है तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए क्षेत्र में तेजी से अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है।

आज दिनांक 14 मई 2026 को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ राम जी यादव ने कहा कि वाई बी एन गुरुकुलम केवल शिक्षा देने का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला है। उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों के पचास हजार विद्यार्थियों को विकसित भारत@2047 का ब्रांड एंबेसडर बनाना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र, संस्कृति, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता का विकास करना है।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ चमन सिंह ठाकुर ने कहा कि विद्यालय शिक्षा एवं विद्या के सभी आयामों—नैतिक शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, भारतीय संस्कृति, खेल, तकनीकी दक्षता एवं व्यक्तित्व विकास—पर आधारित समग्र शिक्षण प्रणाली को अपनाकर विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को रटंत शिक्षा से बाहर निकालकर कौशल एवं नवाचार आधारित शिक्षा की ओर अग्रसर करती है।

इस अवसर पर गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के शिक्षक डॉ ओम प्रकाश ने कहा कि नई शिक्षा नीति भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक तकनीक का अद्भुत समन्वय है, जिससे विद्यार्थियों में शोध, रचनात्मकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होगी।

कार्यक्रम में भागलपुर से शिक्षाविद अखिलेश कुमार, मोकामा से विजय कुमार, विद्यालय के शिक्षक अवध मुखर्जी सहित लगभग 400 विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया गया। पूरे परिसर में शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!