सर्वधर्म सद्भावना समिति ने नव पदस्थापित एडीएम विधि-व्यवस्था एवं अपरनगर आयुक्त को दी बधाई
श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह यादव एवं समिति के अध्यक्ष मो. इस्लाम ने किया

सर्वधर्म सद्भावना समिति ने नव पदस्थापित एडीएम विधि-व्यवस्था एवं अपर नगर आयुक्त को दी बधाई
रांची, 30 मई 2026:
सर्वधर्म सद्भावना समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने नव पदस्थापित एडीएम लॉ एंड ऑर्डर धनंजय से उनके कार्यालय में मुलाकात कर पगड़ी, चुनरी, बुके एवं पुष्पमाला भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह यादव एवं समिति के अध्यक्ष मो. इस्लाम ने किया।
इस अवसर पर एडीएम धनंजय ने कहा कि रांची से उनका पुराना जुड़ाव रहा है और यहां के लोगों के सहयोग से वे राज्य सरकार द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी वे शहरवासियों के साथ मिलकर कार्य कर चुके हैं और आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
प्रतिनिधिमंडल की ओर से जय सिंह यादव एवं मो. इस्लाम ने उन्हें आश्वस्त किया कि जनहित में प्रशासन द्वारा किए जाने वाले हर सकारात्मक कार्य में समिति का सहयोग हमेशा मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा।
इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम रांची के अपर नगर आयुक्त संजय कुमार से भी मुलाकात की तथा बकरीद के अवसर पर नगर निगम द्वारा शहर में सफाई, बिजली एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए उन्हें एवं निगम के सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं धन्यवाद दिया।
अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने आम जनता के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि नागरिकों के सहयोग से नगर निगम भविष्य में भी जनहित के कार्यों को और बेहतर ढंग से संचालित करता रहेगा।
प्रतिनिधिमंडल में जय सिंह यादव, मो. इस्लाम, मो. परवेज, नौशाद आलम, मो. इश्तियाक, मो. तबरेज, जसीम हसन, इनायतुल्लाह, अब्दुल्लाह, आबिद अंसारी, खलील, तनवीर आलम, शैलेंद्र शर्मा, उपेंद्र रजक, अशोक यादव, हाजी माशूक, डॉ. असलम परवेज, मो. अजीम, प्रदीप राय बाबू एवं ओम सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मो. इस्लाम
अध्यक्ष, सर्वधर्म सद्भावना समिति
मो.: 7903259771




