SIR
SIR से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर आपातकालीन बैठक संपन्न, राँची के विभिन्न चर्चों के लीडरों ने की सहभागिता

SIR मुद्दे पर राँची में चर्च लीडरों की आपातकालीन बैठक, समाजहित में एकजुट होकर काम करने का संकल्प
राँची: SIR से जुड़े हालिया घटनाक्रम और आगामी रणनीति को लेकर शनिवार को राँची के पुरुलिया रोड स्थित SDC हॉल में एक महत्वपूर्ण आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न चर्चों के लीडरों, पास्टरों, कलीसियाई प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक के दौरान SIR से संबंधित वर्तमान परिस्थितियों, उसके सामाजिक प्रभावों और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित चर्च लीडरों ने अपने-अपने विचार और सुझाव रखते हुए समाज के हितों एवं अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक में संगठनात्मक मजबूती, जनजागरूकता अभियान चलाने तथा भविष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सभी प्रतिनिधियों ने समाज की आवाज को मजबूती से उठाने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर खिजरी विधायक एवं विधायक दल के सह-उपनेता ने बैठक में शामिल सभी चर्च लीडरों, पास्टरों और प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के हितों की रक्षा और सामूहिक एकजुटता ही सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी से भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और सहभागिता बनाए रखने की अपील की।
बैठक का समापन समाजहित से जुड़े मुद्दों पर एकजुटता और सक्रिय भागीदारी के संकल्प के साथ हुआ।





