E-Paperझारखंडटॉप न्यूज़युवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

आउटसोर्स का शोषण: 9 महीने से भूखे स्वास्थ्य कर्मी`

 

JAP IT दफ्तर में आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों का हल्ला बोल: 9 महीने से वेतन नहीं, एजेंसियों पर खून पीने का आरोप

 

_पारा मेडिकल स्टाफ एसोशिएशन की अगुवाई में दुमका के 150 कर्मी पहुंचे धुर्वा; OSD ने सुनी शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल_

*रांची/धुर्वा:* आज *15 मई 2026, शुक्रवार* को JAP IT परिसर, धुर्वा गोल चक्कर में आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। *पारा मेडिकल स्टाफ एसोशिएशन* के नेतृत्व में दुमका जिले के *150 से ज्यादा पीड़ित कर्मी* साक्ष्य के साथ CEO JAP IT कार्यालय पहुंचे। *9 महीने के बकाया वेतन, EPF, ESIC, बोनस और साप्ताहिक छुट्टी* की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

किन एजेंसियों पर आरोप:

दुमका में मानव आपूर्ति कर रहीं *शिवा प्रोटेक्शन फोर्स, बाला जी डिटेक्टिव फोर्स, विरसा सिक्योरिटी एंड सर्विस सेटलमेंट, कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी सर्विस, BMR सिक्योरिटी सर्विस* पर श्रम अधिनियम की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगा।

एसोसिएशन अध्यक्ष रामवृक्ष महतो का हमला:

_”झारखंड सरकार बड़े-बड़े दावे कर ले, धरातल पर जीरो है। विधानसभा में भी आवाज उठी, लेकिन हकीकत नहीं बदली। कैबिनेट से पास आउटसोर्स मैनुअल 2025 कर्मियों के लिए और जानलेवा साबित हो रहा है। एजेंसियां अधिकारियों के संरक्षण में लूट ही नहीं, स्वास्थ्य कर्मियों का खून पी रही हैं।

कहां-कहां के कर्मी पहुंचे:

JAP IT के निर्देशानुसार दुमका जिले के *CHC रामगढ़, सरैयाहाट, जामा, काठीकुंड, सिककारीपाडा, रामेश्वर, गोपीकांदर, सदर प्रखंड, मसलिया, जरमुंडी* से कर्मी 9 महीने के बकाया वेतन को लेकर पहुंचे।

सचिव राजू कुमार की चेतावनी:

_”9 महीने का बकाया वेतन, EPF, ESIC, बोनस और साप्ताहिक छुट्टी दुमका के आउटसोर्स कर्मी लेकर रहेंगे। पूरे झारखंड के आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों को एकजुट करके मूल सुविधा और निम्नतम मजदूरी दर की लड़ाई लड़ेंगे।”_

JAP IT का आश्वासन:

JAP IT के OSD ने 150 कर्मियों से व्यक्तिगत शिकायत सुनी* और लिखित शिकायत ली। कार्रवाई का भरोसा दिया है।

अल्टीमेटम:

एसोसिएशन ने साफ कहा – *15 दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो सभी स्वास्थ्य कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेगे!

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!