E-Paperhttps://thedainikaawaz24news.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifझारखंडराज्यलोकल न्यूज़
Trending

Utpad Sipahi

राँची होमगार्ड बहाली परिणाम में देरी पर अभ्यर्थियों का आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

राँची होमगार्ड बहाली परिणाम में देरी पर अभ्यर्थियों का आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

Dainik Aawaz News, Ranchi:- राँची जिला में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का परिणाम अब तक जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि इस बहाली की शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 नवम्बर 2025 से 9 दिसम्बर 2025 तक आयोजित की गई थी, लेकिन लगभग पाँच माह बीत जाने के बावजूद भी परिणाम प्रकाशित नहीं किया गया है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि सामान्यतः इस प्रकार की परीक्षाओं के परिणाम शीघ्र घोषित कर दिए जाते हैं, लेकिन राँची जिला में अनावश्यक देरी के कारण हजारों युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। इससे अभ्यर्थियों में निराशा और असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है।

इसी मुद्दे को लेकर छात्र नेता आजसू छात्र संघ के बबलू महतो के नेतृत्व में राँची जिला के विभिन्न प्रखंडों से आए होमगार्ड अभ्यर्थियों ने राजभवन एवं उपायुक्त (DC) कार्यालय, राँची में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने राज्यपाल से हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द परिणाम प्रकाशित कराने की मांग की।

इस दौरान बबलू महतो ने अपने बयान में कहा:
“हम सभी अभ्यर्थी लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर हैं। प्रशासन की लापरवाही के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। यदि शीघ्र ही परिणाम जारी नहीं किया गया, तो हम सभी अभ्यर्थी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।”

अभ्यर्थियों ने राज्यपाल महोदय से आग्रह किया है कि संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देकर राँची जिला होमगार्ड बहाली का परिणाम जल्द जारी कराया जाए, ताकि युवाओं को न्याय मिल सके।

इस अवसर पर अभ्यर्थी आशीष उरांव, अमित महतो, सरवन कुमार, उषा कुमारी, गीता कुमारी, सीता कुमारी, नितेश कुमार एवं राजकुमार सहित अन्य उपस्थित रहे और शीघ्र परिणाम प्रकाशित करने की मांग दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!