Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS
E-Paperझारखंडटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़
Trending

Ranchi : टाइगर जयराम महतो के नेतृत्व में सीएम से मिले आकलन सहायक अध्यापक संघ के प्रतिनिध

Ranchi : टाइगर जयराम महतो के नेतृत्व में सीएम से मिले आकलन सहायक अध्यापक संघ के प्रतिनिध

रांची। राज्य के आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रतिनिधि डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो के नेतृत्व में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को विधान सभा में मुलाकात किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी, प्रदेश महासचिव संजीव कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष सहायक अध्यापकों की समस्याओं को बिंदुवार रखा। जिसमें गैर मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री के नाम पर 962 सहायक अध्यापकों की समस्या, आकलन सफल सहायक अध्यापकों को टेट के समतुल्य दर्जा देने, टेट परीक्षा में सहायक अध्यापकों के रिलेक्सेशन समेत कई बिंदु शामिल हैं। से संबंधित दस्तावेज सहित मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा गया। जिसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी को पीठ थपथपाते हुए इस पर जल्द आवश्यक कदम उठाने की बात कही। कहा कि हम सहायक अध्यापकों के समस्याओं के प्रति गंभीर हैं। सीएम हेमंत सोरेन से मिलने के पूर्व संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी, महासचिव संजीव उर्फ बबलू सिंह, जामताड़ा से कलीम अंसारी एवं बोकारो से राजेंद्र प्रसाद ने परियोजना कार्यालय का दौरा किया। विधानसभा सत्र के वजह एसपीडी और प्रशासी पदाधिकारी विस चले गए जिस कारण से उनसे मुलाकात नहीं हो पाई, उनकी अनुपस्थिती मे ममता मैडम से मुलाक़ात किया गया। संघ के सभी मांगो का जिक्र किया गया। उन्होंने कहा कि आकलन का टेट से समतुल्य का फाइल विधि विभाग से वापस नहीं आया है, जल्द आने की उम्मीद है। तीसरा आकलन के लिए जैक को पत्र भेज दिया गया है। आकलन प्रमाण पत्र के लिए जैक को पत्र भेजा जा रहा है, टेट रिलेक्सेशन के नाम पर 5% मिलने की उम्मीद है। 962 सहायक अध्यापकों के मानदेय रिलीज और तमन्ना केश पर भी जिक्र किया गया। संघ ने डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो को आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में सहायक अध्यापकों की मांगों को विधान सभा में रखने का आग्रह किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री तिवारी और प्रदेश महासचिव श्री सिंह ने 45 हजार सहायक अध्यापकों से आग्रह किया है कि आप निराश न होकर संघ के प्रति अपनी सक्रियता बढ़ाएं, सफलता अवश्य मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!