झारखंड
Trending

मुख्यमंत्री से मिले बन्ना गुप्ता, जमशेदपुर पश्चिम के विकास कार्यों को गति देने की मांग

जमशेदपुर पश्चिम के विकास को लेकर सक्रिय हुए बन्ना गुप्ता, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की अहम मुलाकात"

मुख्यमंत्री से मिले बन्ना गुप्ता, जमशेदपुर पश्चिम के विकास कार्यों को गति देने की मांग

रांची, प्रतिनिधि : पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

 

मुलाकात के दौरान बन्ना गुप्ता ने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात तथा शहरी आधारभूत संरचना से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने मानगो एवं जमशेदपुर पश्चिम के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक योजनाओं और विकास कार्यों को शीघ्र गति देने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और जमशेदपुर पश्चिम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

मुलाकात के बाद बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं को सरकार तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के सकारात्मक हस्तक्षेप से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा तथा विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

जमशेदपुर पश्चिम के विकास को लेकर सक्रिय हुए बन्ना गुप्ता, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की अहम मुलाकात”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!