Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS
E-Paperhttps://thedainikaawaz24news.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमझारखंड
Trending

धनबाद में एन’काउंटर, मा’रा गया कुख्यात प्रिंस खान का शूटर

मौके पर पहुंचे एसएसपी, जांच शुरू

धनबाद में एन’काउंटर, मा’रा गया कुख्यात प्रिंस खान का शूटर

दैनिक आवाज न्यूज,धनबाद :धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में रविवार की शाम पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ हो गयी। इस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह का एक शूटर पुलिस की गोली से मारा गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सरायढेला थाना क्षेत्र के फायरिंग रेंज इलाके में कुछ अपराधी छिपे हुए हैं और किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस को देखते ही अपराधियों ने की फायरिंग

बताया जाता है कि जैसे ही पुलिस टीम बताये गये लोकेशन पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां छिपे अपराधियों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की और पूरे इलाके को घेर लिया। दोनों ओर से कुछ देर तक लगातार गोलियां चलती रहीं। इसी दौरान पुलिस की गोली लगने से प्रिंस खान गिरोह का एक शूटर मौके पर ही ढेर हो गया। हालांकि, इस दौरान गिरोह के कुछ अन्य अपराधी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।

मुठभेड़ में पुलिस अधिकारी घायल

मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस अधिकारी को भी गोली लगने की सूचना है। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने बताया कि घायल अधिकारी की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।

मौके पर पहुंचे एसएसपी, जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार समेत पुलिस के कई वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!